क्या शशि थरूर बोल रहे झूठ-बीजेपी नेता ने धो दिया Congress को

शशि थरूर यदि कांग्रेस के सबसे बुद्दिमान, हाजिरजवाब नेताओं में गिने जाते हैं तो IPS से राजनीती में आए बीजेपी नेता अन्नामलाई भी किसी से कम नहीं अब जब ये दोनों नेता एक ही मंच पर बैठे हों तो जाहिर सी बात है कुछ तो निकलेगा जो चर्चा का विषय बनेगा, ऐसा ही हुआ  स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्नमलाई ने तमिलनाडु की राजनीति को लेकर एक जबरदस्त  बयान दे दिया , उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा  कि तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी ने गिरगिट से भी तेजी से रंग बदला हैं। अब यह बयान  सोशल मीडिया पर काफी  चर्चा में आ गया  अब शशि थरूर भी कहां चुप बैठने वाले थे उन्होंने गिरगिट वाले बयान को लेकर मजाकिया अंदाज में लिख दिया,  ‘मुझे लगता है उन्होंने तमिलियन कहा था, कैमेलियन नहीं ,  बस ये दोंनों पोस्ट  सोशल मीडिया पर पोस्ट खूब वायरल हो रही हैं ,  थरूर की इस हाजिरजवाबी को  सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ अन्न्मलाई की प्रशंसा कर रहे हैं कि उन्होंने बहुत ही बेबाक तरीके से कांग्रेस को आईना दिखाया।

क्या Rahul Gandhi नहीं भेजना चाहते KERLA अपने पसंदीदा नेता को 

चर्चाओं का बाजार गर्म है कि राहुल गांधी अपने पसंदीदा नेता यानी पार्टी महासचिव  और अलाप्पुझा से सांसद केसी वेणुगोपाल को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और इसके लिए बाकायदा नेताओं का मत तैयार किया जा रहा है, पर पर्दे के पीछे चर्चाएं कुछ और ही चल रही हैं कि राहुल अपने प्रिय वेणुगोपाल को अपने पास यानी केंद्र की राजनीती से अलग नहीं करना चाहते और अंदर ही अंदर उन्हें कांग्रेस के महासचिव के पद पर बने रहने की कवायद भी कर रहे हैं, खैर कुछ समय की बात है इस बात का खुलासा हो जाएगा, इस समय केरल की राजनीती में कांग्रेस के तीन नेताओं के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं,  वो हैं,  केसी वेणुगोपाल , वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं, अब वेणूगोपाल को लेकर राहुल के प्रेम के बारे में आपको बता ही दिया, जहां तक रमेश चेन्निथला का सवाल है तो माना यही जा रहा है कि उनकी उम्र को देखते हुए वो मात खा सकते हैं, क्योंकि अभी हाल फिलहाल में बीजेपी के तीन युवा नेता मुख्यमंत्री पद पर बैठे हैं, सम्राट चौधरी, हिमंता बिस्व सरमा और शुभेंद्र अधिकारी और ऐसे में यदि उम्रदराज रमेश को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो पार्टी के अंदर और बाहर यही सवाल उठेंगे कि पार्टी में युवा नेतृत्व की कमी है या उनपर भरेसा नहीं, अब तीसरे नाम की बात करते हैं यानी सतीशन की , माना जा रहा है उन्हें  कांग्रेस के सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का भी समर्थन है। सतीशन ने साफ कह भी दिया कि वो  नेता यानी वेणुगोपाल  जो काफी समय दिल्ली में राजनीती कर रहा हो और केरल के बारे में उसे कोई पता नहीं,  मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में बगावत भी सामने दिख रही है और कईं जगह वेणुगोपाल के खिलाफ पोस्टर भी लग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *