UP —क्या अपने ही बिगाड़ रहे अखिलेश यादव का खेल

 

यूपी में चुनाव जल्द होने वाले हैं और समाजवादी पार्टी की पूरी कोशिश है कि वो अपने ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक  के फार्मूले पर चुनाव में कुछ अच्छा कर ले, पर इसके साथ वो और समुदाय को भी लुभाने की कोशिश कर रही है खासतौर पर ब्रहाण समाज को क्योंकि हाल ही में ब्रहाण समाज के एक बड़े तबके ने दबे स्वर में योगी से बगावत करने की कोशिश की थी और अखिलेश उसे भुनाना चाहते हैं पर अखिलेश की इस मुहिम पर उनके अपनी पार्टी के ही एक नेता ने लगता है पानी फेर दिया, जी हां हाल ही में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने एक कार्यक्रम के दौरान  ब्राह्मण समाज  पर एक कहावत का जिक्र करते हुए उनपर भद्दी  टिप्पणी की थी, जिसके बाद राजनीती गर्मा गई है, ब्राहण समाज तो इससे नाराज है पर साथ ही बीजेपी और कांग्रेस दोंनों ने ही अखिलेश की पार्टी को पूरी तरह से घेर लिया है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि अखिलेश यादव  केवल माफी से काम नहीं चलेगा,ऐसे  नेताओं पर तुरंत  कड़ी कारवाई हो। इससे पहले बीजेपी  प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी राजकुमार भाटी के साथ  समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि  विधानसभा चुनाव से पहले जाति का जहर बोना, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं की रणनिती है , लेकिन इसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वैसे भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, पर जाने अनजाने इस बयान से समाजवादी पार्टी का ब्राहणों को लुभाने का बन बनाया खेल बिगड़ ही गया लगता है।

 

UP— कौन कह रहा अखिलश यादव को माफी मांगनी चाहिए-उन्हीं ने किया है Brain Wash 

एक समय था जब यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव का गुणगान करने से नहीं चुकते थे और आज हाल ये है कि वो अखिलेश यादव की बुराई करने का  कोई मौका नहीं छोड़ते है, इसी को राजनीति कहते हैं, पहले ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के साथ थे पर आजकल  योगी सरकार में मंत्री हैं और बीजेपी के प्रति अपनी निष्ठा ऐसे ही दिखाते हैं। अब  यूपी  हमीरपुर के समाजवादी पार्टी  सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने हाल ही में  पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और मोदी जी को  ‘देश विरोधी  तक कह दिया तो  ओमप्रकाश राजभर इसके लिए  अखिलेश यादव को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।  उन्होंने अखिलेश से इसके लिए  माफी मांगने तक के  लिए कहा है।  वैसे ओमप्रकाश राजभर ने इसके पीछे पूरे तर्क भी दिए हैं और सोशल मीडिया  पर लिखा कि मैं उनके साथ गठबंधन में रहा हूं, इसलिए उन्हें ठीक से जानता हूं। अखिलेश यादव ब्रेन वाश करने में इतने माहिर हैं कि पाकिस्तान के एबटाबाट का मौलाना भी उनके सामने फेल है। आगे राजभर ये कहते हैं कि अखिलेश यादव से मिलने के बाद कोई भी आम इंसान  किसी को गाली दे दे सकता है,  पीट सकता है या  गोली भी मार दे तो ये कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि अखिलेश ब्रेन वाश करने में बहुत माहिर हो चुके हैं।  ओमप्रकाश ने यह भी कहा कि सपा  सांसद ने जो मोदी जी के लिए कहा वो अखिलेश यादव  के ही शब्द हैं। वरना इस तरह की भाषा का प्रयोग कोई जनप्रतिनिधि तो छोड़िए, सामान्य व्यक्ति भी नहीं करता। सोचना यही है कि अपने फायदे से एक दल से दूसरा दल बदलने वाले दलबदलू नेता जब अपने नंबर बढ़ाने के लिए इस तरह की बातें करते हैं तो क्या जनता को रास आती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *