A large glass enclosed balcony with a small sofa, tables and various home decor.

South दिशा में Balcony है तो उसे उंचा और भारी रखना जरूरी

हमारे घर में या फ्लैट में बालकनी किस तरफ होनी चाहिए, मतलब किस तरफ की बालकनी शुभ मानी जाती है, यदि किसी कारणवश हमारी बालकनी गलत दिशा में भी बन गई है तो भी हम उसे वास्तु के हिसाब से positive कर सकते हैं, वास्तु के हिसाब से अपने घर की बालकनी की दिशा जो सबसे उत्तम रहती है वो है हमारी नॉर्थ ईस्ट एंड वेस्ट में क्योंकि जितना हम ओपन अपना नॉर्थ ईस्ट और वेस्ट रखते हैं उतना ही फायदा रहता है, हमारे साउथ में बालकनी यदि होती है, ओवन बालकनी होती है तो विशेष तौर पे एक तो वहां पे आप जो बालकनी की मुंडेर बनाएंगे जो उसका हाइट होती है वो ऊंची रखेंगे, भारी रखेंगे प्लस उसको भारी करेंगे और यह देखें कि बालकनी आपका घर का एक्सटेंशन ना बन रहा हो। यदि बालकनी आपके घर का एक्सटेंशन बन जाता है तो कई बारी वह बालकनी हमारे को वास्तु के हिसाब से अच्छे असर नहीं देती है।

East में Balcony हमेशा होना चाहिए कमर से उपर

यदि आपकी बालकनी नॉर्थ में ईस्ट में है तो वह बहुत शुभ मानी जाएगी। लेकिन उस पे भी हम लोगों को यह ध्यान रखना होता है कि जो हम बालकनी की रेलिंग दे रहे हैं वह हमारी कमर से नीची नहीं हो। कमर से ऊंचाई पे हो। यदि किसी कारण से आपकी रेलिंग कमर से नीची है तो आप वहां पर कॉपर की पट्टी लगा सकते हैं जो आपके लिए अच्छे वेल्थ लीकेज को ब्लॉक कर देगी क्योंकि ऐसी बालकनियों में देखा गया है कि वेल्थ लीकेज की समस्या आती है मतलब पैसा बेमतलब खर्च होता रहता है। जिसमें घर में सेविंग्स कम हो रही होती है खर्चे ज्यादा हो रहे होते हैं तो आप वहां पे कॉपर की पूरी प्लेट लगा सकते हैं बालकनी पे हाइट बढ़ाने के लिए ऊंचे गमले रख सकते हैं

 

North की बालकनी Red ना करें South की बालकनी Black रंग ना कराएं

नॉर्थ में ईस्ट में बमबू प्लांट्स रख सकते हैं। मनी प्लांट, तुलसी का प्लांट रख सकते हैं जो अच्छे पॉजिटिव असर दिखाते हैं आपके। तो वहां पे आप इस प्रकार के पौधे लगाके वहां की नेगेटिव एनर्जी को कम कर सकते हैं। और आपके जो नॉर्थ और ईस्ट दिशा की बालकनियां हमेशा पॉजिटिव रिजल्ट ही देती हैं। लेकिन यदि आप वहां पे नॉर्थ में रेड कलर कर देंगे तो वो आपको पॉजिटिव की बजाय नेगेटिव असर देगी। तो वहां पे आप एक तो जो बालकनी की वॉल्स हैं वह लाइट शेड्स में रखें। प्लस जैसे नॉर्थ की बालकनी को आप रेड ना करें औरसाउथ की बालकनी पे आप ब्लैक कलर ना लें। कई बारी अक्सर कर देखा गया है कि बालकनी में रेलिंग के कलर्स लोग ब्लैक ही ज्यादातर लेते हैं। तो आप यदि दिशाओं का ध्यान रखते हुए थोड़ा सा टोन आप उस दिशा के पॉजिटिव डायरेक्शन की तरफ कलर की तरफ रख लेंगे तो वह बालकनी आपको शुभ असर देगी। ज्यादातर हल्के रंग, सफेद रंग, क्रीम और पेस्टल कलर्स आपको अच्छे असर देते हैं।

 

Bolcony हमेशा साफ रखें -गंदी बालकनी देना शुरू कर देती है Negative असर

अकसर फ्रंट की बालकनीियां होती है तो फ्रंट की बालकनीय को तो बहुत साफ सुथरा रखते हैं लेकिन बैक की जो बालकनीियां होती है उसके अंदर उनको वहां पे ज्यादातर जूते, चप्पल, कबाड़, टूटी हुई चीजें पड़ी हुई होती हैं, जो नकारात्मक असर देती हैं। और वही यदि बालकनी आपकी नॉर्थ साइड में है तो डेफिनेटली वो आपको नेगेटिव असर देगी। यदि आप अपनी बालकनी की रेगुलर बेस पे सफाई नहीं करते हैं और वहां पे सारा कचरा डंप करते रहते हैं तो ऐसी बालकनी हमारे को पॉजिटिव की बजाय नेगेटिव असर देती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *