By Arati Jain
प्रेम संबंध में धोखा मिलेगा-बिजनेस करोगे या नौकरी ——— सब बता देती है आपकी कुंडली

कुंडली का सातवां सबसे पहले हमारे विवाह, हमारी शादी होती है वह हम सातवें घर से ही देखते हैं और साथ ही साथ हम जो व्यापार करते हैं हमारा जो बिजनेस पार्टनर होता है वो भी हम सातवें घर से ही देखते हैं। समाज में मिलने वाला रुतबा कैसा होगा, समाज में सम्मान मिलेगा कि नहीं मिलेगा? वो भी हम सातवें घर से ही पता चल जाता है। सबसे जरूरी इसमें विवाह ही होता है। जैसे पांचवे घर से हम प्रेम संबंध देखते हैं तो सातवें घर से विवाह देखते हैं। अगर प्रेम संबंध है और सातवां घर का और पांचव घर का संबंध बन रहा है तो प्रेम विवाह सफल रहेगा और अगर संबंध नहीं बन रहा तो प्रेम विवाह सफल नहीं रहेगा। तो यह आपको बहुत ध्यान से देखना पड़ेगा कि आपका प्रेम विवाह सफल होगा कि नहीं होगा। उसके लिए सातवां घर आपका बहुत अच्छा होना चाहिए।
पति का किसी दूसरे से संबंध बन सकता है

सातवां घर अगर आपका अच्छा नहीं है तो लड़ाई झगड़ा घर में बेकार की बहस ,पति से अनबन यहां तक कि तलाक की नौबत भी आ जाएगी क्योंकि सातवां घर इस सब चीजों को ही संबंध देता है। साथ ही साथ तो इसके लिए अगर आपका सातवां घर खराब है और आपके विवाह में परेशानी है तो आपको ध्यान देना है कि अगर पति से या पत्नी से वाद विवाद होता है संबंध खराब होते हैं या फिर दोनों में से किसी का भी बाहर संबंध बनता है किसी दूसरी औरत से किसी दूसरे पुरुष से ।
नौकरी करेंगे या बिजनेस फलेगा सब पता चल सकता है
बिजनेस के बारे में भी सातवें घर से पता चलता है , धोखा मिल सकता है, या साझेदारी ठीक नहीं रहेगी। अगर आपका सातवां घर अच्छा है। तो आप बिजनेस में कामयाब होंगे। और उसके लिए हम बहुत चीजों को देखते हैं। जैसे दशा है, सातव घर पर कौन सी दृष्टि पड़ रही है और काफी चीजें देखी जाती है जिससे आपको पता चल जाएगा कि आप नौकरी करेंगे या बिजनेस करेंगे, क्योंकि अगर सातवां घर अच्छा होगा जभी आप बिज़नेस कर पाएंगे नहीं तो आपको बिज़नेस में कामयाबी नहीं मिलेगी। तो इसके लिए आपको पता होना बहुत जरूरी है कि सातवें घर से आपको बिज़नेस करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। तो अगर आप बिजनेस करना चाहते हैं तो पहले सातवें घर को थोड़ा सा टटोल लीजिए और देख लीजिए कि आप बिजनेस में कामयाब होंगे कि नहीं होंगे ।
समाज से मान-सम्मान मिलेगा या नहीं

फिर सातवां घर बताता है कि समाज में आपका रुतबा कैसा है तो वो भी सातवें घर से ही देखा जाता है। सातवां घर अच्छा है तो आपको समाज में मान प्रतिष्ठा सब कुछ मिलेगा और साथ ही साथ अगर आप कुछ भी काम करते हैं तो उससे आपको वाहवाही मिलेगी। पर अगर सातवां घर खराब है तो आप कितना भी अच्छा कर लीजिए समाज के लिए आपको कोई ना कोई दोषारोपण लग जाएगा। कोई परेशानी हो जाएगी। आपके जो काम है उनको कोई भी प्रशंसा नहीं करेगा। तो ये सब चीजें हम सातवें घर से देखते हैं।
सातवां घर खराब तो ऐसा पार्टनर ढूंढिए जिसका सातवां घर अच्छा हो शादी चल सकती है

अब कुंडली दिखाने के बाद पता चल गया कि सातवां घर खराब है तो ध्यान रखने, चौकन्ने रहने की जरूरत है। एक दूसरे पर निगाह रखिए और और साथ ही साथ अपने विवाहित जीवन को अच्छा रखने के लिए थोड़े से नियम कायदे में रहने की कोशिश करिए सातवें घर को अच्छा करने के लिए तो अपने वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाइए। अपने थोड़ी टिप्स का ध्यान रखिए। अगर आप बिजनेस करते हैं और बिजनेस में आपको सफलता नहीं मिल रही तो ऐसे साझेदार को अपने साथ रखिए जिसका साथ मजबूत हो और उसके अंदर बिज़नेस की भावना भी हो और उसके कारण से आपका बिज़नेस भी चल जाएगा। ऐसे ही शादी में होता है। शादी में अगर आपका सातवां घर अच्छा नहीं है, तो आप ऐसा पार्टनर ढूंढिए जिसका सातवां घर अच्छा हो क्योंकि एक का अच्छा है, एक का थोड़ा ख़राब है तो गाड़ी बहुत अच्छी चल जाती है। ज्यादा परेशानी जीवन में नहीं आती।
