UP में योगी का कद लगातार बढ़ रहा है

कुछ साल पहले तक यूपी में हाल ये था कि सुरक्षा कारणों के चलते विदेशी तो क्या देसी कंपनियां भी यहां invest करने से तौबा करती थी, लेकिन योगी ने आते ही यूपी की काया पलट कर रख दी है, खासतौर पर सुरक्षा के लहजे से और अब हाल ये है कि देसी के साथ साथ विदेशी कंपनियां भी यहां धडल्ले से invest कर रही हैं और युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर मिल रहे हैं। पता चला है कि यहां क्राउन होल्डिंग्स बॉलकॉर्पोरेशन, कैनपैक जैसी दुनिया की जानी मानी कंपनियां करोड़ों रूपए का निवेश कर रही हैं। इसके चलते माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश जल्द ही पूरे विश्व में एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बन जाएगा. यूपी में विश्व की इतनी बड़ी कंपनयिों का आना यह साबित कर रहा है कि योगी सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियां , बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के चलते उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश बरस रहा है, यूपी में विकास कार्यों के लिए विदेशी कंपनियों का आना आने वाले चुनाव में योगी का कद और ज्यादा उंचा करेगा और बड़ी बात नहीं कि योगी की बढ़ती लोकप्रियता विपक्ष के हिस्से कुछ सीटे ही लाकर दे ।

Bihar नीतिश के करीबी क्यों बने आपसे में दुश्मन

बिहार में नीतीश कुमार के दो करीबियों में छिड़ी जंग से लगता है JDU की तमाम प्लानिंग को झटका लग रहा है, जी हां बिहार के दो भूमिहार नेताओं अनंत सिंह और नीरज कुमार की लड़ाई जेडीयू के गले की हड्डी बन गई है, ये दोनों मोकामा के रहने वाले है और दोनों ही नीतीश कुमार के करीबी माने जाते रहे हैं, पर आज ये एक दूसरे के सामने खड़े हैं , सबसे बड़ी परेशानी है कि MLC चुनाव के ठीक पहले इन दोनों नेताओं की दुश्मनी JDU को परेशान कर रही है और चर्चाएं चल निकली हैं कि अगर ये लड़ाई इसी तरह जारी रहती है तो क्या JDU उम्मीदवार नीरज कुमार MLC का चुनाव जीत पाएंगे?