जम्मू -कश्मीर वंदेमातरम  पूरा गाया गया और Congress को दिखाया गया आईना 

जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और उनके पिता फारूक अब्दुल्लाह की उपस्थिति में वंदे मातरम का पूरा का पूरा स्टैंजा यानी पूरा 6  गाया गया और उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्लाह दोनों खड़े थे। बाकी और लद्दाख के गवर्नर बाकी सारे ऑफिशियलल्स भी मौजूद थे और इसके बाद से कांग्रेस पर हमले शुरू हो गए हैं कि एक मुसिल्म राज्य में वंदे मातरम को पूरा सम्मान मिल रहा है पर कांग्रेस और उसके शासित राज्य में इस गाने की बेज्जिती ही की जा रही है, वैसे जम्मू-कश्मीर में पूरे वंदेमातरम का गाना गाकर कांग्रेस को एक तरफ से आइना भी दिखाया गया है, इशारा किया गया कि चाहे सरकार में तुम भागीदार हो लेकिन चलेगी  हमारी ही। आपको बता दें कि हाल ही में  भारत सरकार ने एक कानू पास किया है कि अब वंदे मातरम सरकारी कार्यक्रमों में पूरा गाना चाहिए। लेकिन भारत में कोई भी चीज बिना विवादों के नहीं होती और कम से कम जहां पर अपीजमेंट की बात होती है वहां पर जरूर ये सारी बातें निकल कर के आती। लेकिन वंदे मातरम का विरोध हुआ कहां पर? केरल में जहां कांग्रेस की सरकार है और 25% जहां 24% के आसपास मुसलमान है और कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में जहां सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जब वंदे मातरम गाया जा रहा था तो उसको रोका और बोला कि नहीं हम वी विल सिंग आवर वर्जन हम अपने अपना वर्जन गाएंगे। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि जो मुस्लिम मेजॉरिटी स्टेट है जम्मू कश्मीर वहां पर वंदे मातरम को गाया गया। सारे लोग उपस्थित थे बिना किसी फस के और बिना किसी विरोध प्रदर्शन के। यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण बात है, महत्वपूर्ण खबर है जिसको लोग देख रहे हैं, समझ रहे हैं। अब कांग्रेस को इस बारे में क्या उनकी जवाबदेही होगी यह वो जाने। लेकिन यह अपने आप में एक बड़ा बदलाव है जम्मू कश्मीर से जो देखने लायक है काबिले तारीफ।

CONGRESS और आम आदमी पार्टी के बीच चल रहा खेला 

कहते हैं ना राजनीती में अपने फायदे कि लिए समय समय पर दोस्त दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मनों को दोस्त बनाने में भी देर नहीं लगती, इस समय साफ दिख रहा है कि कांग्रेस और आम आदमी के बीत यही खेल चल रहा है, पर हां इस खेल के खिलाड़ी कांग्रेस को नेता हैं जो जब चाहे आम आदमी पार्टी को दोस्त बता देते हैं और जब चाहे यह पार्टी उनके लिए बड़ी दुश्मन बन जाती है, यहां हम बात कर रहे हैं पंजाब की, सरकार आम आदमी पार्टी की है और कांग्रेस यहां होंने वाले चुनाव में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है तो वो जमकर आम आदमी पार्टी से दुश्मनी निकाल रही है। इसी कड़ी में एक बड़ा हमला करते हुए कांग्रेस ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार में  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे की मांग की है , कांग्रेस का कहना है कि चीमा के सामने ही  गुलजार सिंह नामक एक व्यकित ने ड्रग्स बिक्री  का मुद्दा उठाया और उसके लिए उसे इतना परेशान किया जाने लगा कि उसने  आत्महत्या कर ली।  कांग्रेस ने सीधे कहा कि   गुलजार सिंह ने आत्महत्या से पहले दिए बयान में अपनी मौत के लिए चीमा को जिम्मेदार ठहराया था। यही नहीं कांग्रेस नेताओं  ने गुरप्रीत सिंह सेखों को AAP में शामिल किए जाने पर भी तंज कसा और कहा कि  उसके खिलाफ 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं।