By ARATI JAIN —ASTROLOGER
घर में तनाव-आफिस में बॉस से लड़ाई समझ जाइए कारण यह है
कई बार आप में या आपके जानने वालों में अचानक से ही गुस्सा बढ़ जाता है। बेचैनी बढ़ जाती है। हाइपर हो जाते हैं। तेजी आ जाती है और वो गुस्सा करना शुरू कर देते हैं और चार- पांच दिन के बाद फिर नॉर्मल हो जाते हैं। आप सोचते हैं अचानक ये सब क्या हो जाता है? तो ये होता है चंद्रमा के कारण। जब आपका जन्म पूर्णमासी के दो या तीन दिन पहले या दो या तीन दिन बाद में हुआ है तो आपके अंदर यह सिम्टम आ जाते हैं और जिससे कि आपका पूरे महीने का जो भी मेहनत होती है वो थोड़ी कम हो जाती है क्योंकि इसमें होता है कि अगर जॉब में है तो बॉस से लड़ाई हो जाएगी। घर में तनाव रहेगा और चार-पांच दिन आपके खराब होंगे ।
धीरे-धीरे पानी पीना होगा फायदेमंद
तो इसको ठीक करने के लिए आप क्या करेंगे? सबसे पहले पानी अगर बहुत ज्यादा पीते हैं तो पानी को पीजिए पर इकट्ठा मत पीजिए। थोड़ा-थोड़ा पीजिए। दो घूंट पिया रुक गए। दो घूंट पिया रुक गए और थोड़ी सी अपना वर्कआउट करिए। वॉक करिए। जब आपको बेचैनी हो, गुस्सा आए उस समय आप वॉक करना शुरू करें । कमरे में ही वॉक कर लीजिए या थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग कर लीजिए। जिससे आपके अंदर का जो पानी के कारण बहाव बढ़ गया है ,वह शांत होना शुरू हो जाएगा और साथ ही साथ तामसिक भोजन या गर्म भोजन मत करिए। कपड़ों में लाल रंग अवॉइड करिए। लाल रंग के फल भी अवॉइड करिए। तो इससे आपका तनाव कम होना शुरू हो जाएगा और मन को शांत करने के लिए आप यह इस तरह से ज्ञान मुद्रा कर सकते हैं। अगर आप बेचैनी हो रही है, कुछ हो रही है तो आप अंगूठे को और आपकी जो दर्जनी उंगली है दोनों को मिलाकर के इस तरह से शांत होके बैठ जाइए। यह आपके मन को शांत करेगी और आपका जो तनाव है वह कम होना शुरू हो जाएगा। और इस तरह से आप पहचानिए अपने को, अपने आसपास के लोगों को और अगर कोईआपको ऐसा दिखता है तो उसको आप सलाह भी दे सकते।
