UP —- अखिलेश यादव ने क्या बना रखी आजम खान से दूरी
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के जेल से बाहर आने पर क्या अखिलेश यादव खुश हैं या दुखी यह बात उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, आपको बता दें कि जब से आजम खान जेल के अंदर बाहर हो रहे हैं ऐसा देखा गया कि समाजवादी पार्टी के कईं प्रमुख नेताओं खासकर अखिलेश ने इनसे दूरी बनाकर रख ली थी, पर हाल ही में असाउदद्दीन औवेसी के यूपी में चुनाव लड़ने के फैसले के बाद ना केवल अखिलेश बल्कि शिवपाल यादव भी आजम से मिलने जेल पहुंचे और चर्चा चल निकली की दूरियां नजदिकियों में बदल रही है, पर आजम खान के बाहर निकलने के बाद अखिलेश को कोई भी reaction ना आना सबको खटक रहा है और यही नहीं स्वर्गीय मुलायम यादव की जयंती पर भी आजम खान को लखनऊ आमंत्रित नहीं किया गया। बस इस बात को बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने लपक लिया , पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने तो अखिलेश यादव पर आजम खान को साइड लाइन करने का आरोप तक लगा दिया और कहा कि अखिलेश यादव के लिए ‘चचाजान दाग चुकी हुई गोली’ बन चुके हैं। पहले आजम खान को पार्टी में बहुत अहमियत दी जाती थी, लेकिन अब उन्हें कोई नहीं पूछ रहा।
सीटों-उम्मीदवारों को लेकर समाजवादी पार्टी से लेकर BJP में घमासान
यूपी चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे हैं , जहां छोटे दलों में उम्मीदवारों के चयन पर घमासाम मचा हुआ है, वहीं बीजेपी और समाजवादी जैसी बड़ी पार्टी सीटों के बंटवारे को लेकर अंतरकलह से जूझ रही हैं और माना जाए तो यूपी में सबसे ज्यादा stake बीजेपी और समाजवादी पार्टी का ही है , दोनों की ही कोशिश है कि कैसे और दलों का सहारा लेकर सता पर कबजा पाया जाए, हां ये जरूर है जहां बीजेपी तीसरी बार कुर्सी पाने के लिए मैदान में उतरी है वहीं समाजवादी पार्टी लंबे इंतजार के बाद कुर्सी पर बैठने का सपना देख रही है, पर दोनों को ही अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर काफी गुण-भाग करनी पड़ रही है, अब पहले बात करें समाजवादी पार्टी की तो पहली बैठक में जहां 181सीटों वाली लिस्ट की बात सामने आई जो बाद में फ्लाप हो गई, पर सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत हुई और ठीकठाक ही चली होगी क्योंकि इस बैठक के बाद किसी भी तरह के दावे सामने निकल कर नहीं आए। बैठक में कांग्रेस से सांसद प्रमोद तिवारी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद शामिल हुए वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव, लोकसभा सांसद इकरा हसन, राज्यसभा सांसद राजीव राय और राज्य अध्यक्ष श्याम लाल पाल मौजूद रहे।बैठक के बाद राम गोपाल यादव ने यह भी कहा कि जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा, इसका मतलब यही निकला कि अभी तक सीटों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया, पता ये भी चला कि अब बैठकों को दौर तब तक चलेगा जब तक फाइनल लिस्ट तैयार होकर सामने नहीं आ जाती कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही है और यही एक टेढी खीर है जिसका हल निकलना बहुत ही मुशिकल है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी में भी हालत कुछ ठीक नहीं है, कईं सीटों को लेकर उसके सहयोगी दल जिद पर अड़ रहे हैं कि वो वहीं से चुनाव लड़ेगे, अब लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है, यह सीट भाजपा की सबसे सुरक्षित यानी सेफ सीट मानी जाती है। इसलिए जिन भी बीजेपी नेताओं का घर किसी और विधानसभा में है, वे भी पूर्वी से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे है। यही नहीं ये तमाम दावेदार इस क्षेत्र में अपने होर्डिंग और बैनर के को लगाकर अपना दमखम दिखाने में जुट गए हैं।
चर्चाएं यही हो रही हैं कि जो नेता इस विधानसभा में रहते ही नहीं वो इलाके की समस्या कैसे सुलझाएंगे। पता चला है कि कोई बीकेटी में रहता है. कोई मध्य में, कोई कैंट में तो कोई सरोजनी नगर में। लेकिन सभी पूर्वी क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं, इससे बीजेपी आलाकमान नाराज भी है और परेशान भी क्योंकि यही लडाई आगे चलकर बगावत का रूप ले सकती है। यही नहीं बीजेपी के सहयोगी दल के कईं नेता भी इस क्षेत्र में दावेदारी के लिए इस लडाई में कूद चुके हैं और आलम ये है कि सीट के ये लडाई अब लखनऊ से निकलकर दिल्ली आलाकमान तक चुकी है। हर कोई बड़े नेताओं, सांसदों के साथ मिलकर अपनी बात रख रहा है , पता ये भी चला है कि इस सीट के लिए अब तक 20 से ज्यादा नाम आ चुके हैं और हर कोई खुद को सबसे मजबूत बता रहा है।तो आने वाले समय में यदि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीटों के लिए पेंच फंसता है तो बीजेपी की भी स्थिति कोई ठीक नहीं है, आग दोनों तरफ बराबर ही लगती है।
