BY – ARATI

 

मोर का पंख कैसे दे सकता है फायदा

नक्षत्रों की श्रंखला में चौथे नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र के बारे में जाने, रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव क्या होते हैं? इसके लक्षण क्या है? पहले हम इसको जान लेते हैं। रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव अगर किसी के ऊपर बहुत ज्यादा है तो वह बहुत जल्दबाज होगा। उसके अंदर इंट्यूशन की बात बहुत ज्यादा होगी। मतलब इंट्यूटिव बहुत ज्यादा होगा। और साथ ही साथ वो मीठा खाने की उसके अंदर बहुत ज्यादा इच्छा होगी। वो मीठे के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित होगा। साथ ही साथ विपरीत लिंग के प्रति भी उसका आकर्षण बहुत ज्यादा होगा। और साथ ही साथ वो टॉकिटिव होता है। अपनी बातों से दूसरों को इन्फ्लुएंस में लेना उसको बहुत अच्छी तरह से आता हैं। यह तो हो गए उसके प्रभाव और लक्षण अब हम आगे बताते हैं कि ये प्रभाव और लक्षण अगर आप में या आपके घर में किसी के अंदर भी आपको ये प्रभाव और लक्षण दिखाई देते हैं। तो इसके लिए आपको पता चल जाना चाहिए कि इसके ऊपर रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव बहुत ज्यादा है। और अगर ज्यादा है और उसका असर बहुत अच्छा आ रहा है। तो खुशी की बात होती है पर यदि असर थोड़ा खराब आता है तो हम थोड़े से परेशान हो जाते हैं। तो आइए हम देखते हैं कि इसके लिए हम क्या-क्या उपाय कर सकते हैं। कैसी रेमेडीस कर सकते हैं जिससे अगर रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव किसी के ऊपर अच्छा नहीं है तो हम ठीक कैसे करें। सबसे पहले हम देखते हैं विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण। आपके घर में किसी लड़की के कुंडली में यह रोहिणी नक्षत्र बहुत ज्यादा प्रभावशाली है तो हो सकता है वो किसी विपरीत लिंगी के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो और उसको उसके कारण दुखों का सामना करना पड़े। तो उसको आपको बचपन से ही इस चीज का
ज्ञान देना होगा कि कैसे आपको एक सीमा रेखा में रहना है। ठीक है? फिर सीमा रेखा में देखना है और लड़की को आपको बहुत जल्दी उसको बताना है कि आपकी सीमाएं क्या है और आपको कैसे विपरीत लिंग के प्रति सचेत होके रहना है।

 

दिल की आवाज सुनिए आपको सही राह दिखाएगी

इसके साथ-साथ आप टोकेटिव है। टोकेटिव है अपनी बातों से आपको दूसरों को इन्फ्लुएंस में लेना आता है। तो बहुत अच्छी बात है। पर उसके लिए आप एक पॉजिटिव वे में चलेंगे आप ऐसी जॉब ढूँडिए जहां पे आप अपनी इस जो क्वालिटी है आपकी जो क्षमता है उसका आप इस्तेमाल कर सकें और दूसरों को आप अपने इन्फ्लुएंस में ले सकें साथ ही साथ जो इंट्यूशन की बात होती है। इंट्यूशन आपकी बहुत अच्छी है। तो कभी कभी आप अपने दिल की बात भी सुनिए और अगर आपकी इंट्यूशन कहती है ये चीज ठीक है या ये चीज गलत है तो पांच मिनट दो मिनट उस चीज पर बैठ कर के सोचिए और फिर अपना कोई निर्णय लीजिए। क्योंकि आपके अंदर जल्दबाजी की भावना भी बहुत ज्यादा है। आप बहुत जल्दी एक डिसीजन लेने की आपके अंदर एक आदत है। तो इस आदत कई बारी नुकसान भी कर जाती है। कई बार फायदा भी कर जाती है। यह तो हो गई हमारी क्वालिटीज़ और उनके उपाय।

मीठा खाने का मन होता है -डायबीटिज हो सकती

कुछ उपाय भी है जिसको आप अपना करके अपने जीवन को अच्छा बना सकते हैं। जैसे कि मीठा खाने की आपको क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है। तो इसका फल भी जामुन ही है। आपको अब देखो दोनों चीजें है, मीठा खाने की क्रेविंग भी है और जामुन फल भी है। तो आप जामुन खाइए, जामुन का इस्तेमाल करिए, और अगर आप जामुन का पेड़ का एक चित्र अपने सामने या अपने आसपास लगा सकते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। या किसी बाग में भी आप जामुन के दो चार पेड़ लगवा दीजिए तो उससे आपको रोहिणी नक्षत्र का सुप्रभाव मिलेगा। इसके साथ-साथ हम यह देखते हैं कि अगर मीठा खाने की क्रेविंग है तो आपको डायबिटीज होने की संभावना भी बहुत ज्यादा हो सकती है। तो आपको शुरू से ही अपने ऊपर ध्यान देना पड़ेगा। और साथ ही
साथ जो इसका मंत्र है वो है ओम ऐ। ओम ऐ। आप इस मंत्र का जाप भी अपने मन के अंदर जब आपको कोई परेशानी हो, जब आपको कोई रास्ता सुनाई ना दे रहा हो, तो इस मंत्र का जाप अपने मन में कर सकते हैं। और इस मंत्र के साथ आपको कोई शुद्धि की जरूरत नहीं है, बस आपका मुंह झूठा नहीं होना चाहिए। अगर आपने कुछ खाया है, आप कुल्ला कर लीजिए। और उसके बाद आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। मन ही मन कर लीजिए। कहीं बैठे हुए हैं वहां कर लीजिए। कहीं भी कर सकते हैं। कोई पाबंदी नहीं है, सुबह करना है, दिन में करना है या शाम को करना है। और साथ ही साथ
मीठे का बता ही दिया हमने आपको। मंत्र भी बता दिया।

 

सूर्य भगवान का रथ होता है, उसको भी आप अपने आसपास लगा सकते है, फोटो में, अपने मोबाइल में लगा लीजिए

 

जो इसका चित्र होता है, वो रथ का चित्र होता है। जी हां, आप जो सात घोड़ों का, सूर्य भगवान का रथ होता है, उसको भी आप अपने आसपास लगा सकते है, फोटो में, जैसे आप अपने मोबाइल में लगा लीजिए। अपने डेस्क में लगा लीजिए। तो उससे भी आपको उसका शुभ प्रभाव मिलेगा। और जो यह नक्षत्र है भगवान कृष्ण का भी है। तो आप देखते हैं भगवान कृष्ण के जो सिर पे है वो हमेशा मोर का मुकुट रहता है। मोर पंख का मुकुट रहता है। तो आप मोर पंख को भी अपने पास रख सकते हैं। साथ ही साथ बांस की कोई भी चीज अपने पास रख सकते हैं। जैसे बांसुरी है छोटी सी या बंबू का पौधा के चित्र है वो भी आप अपने पास रख सकते हैं। तो ये छोटे-छोटे उपाय होते हैं। जिससे कि आप नक्षत्र की जो अच्छी चीज है, पॉजिटिविटी है, वह अपने अंदर ला सकते हैं। क्योंकि नक्षत्र का प्रभाव आपके व्यवहार में, आपके जीवन शैली पे बहुत ज्यादा पड़ता है और अगर आप इस नक्षत्र के प्रभाव में बहुत ज्यादा है। तो आपके ऊपर इसका प्रभाव बहुत ज्यादा आएगा, तो आप इन छोटे-छोटे उपायों से अपने जीवन को अच्छा और व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलाने की क्षमता बना सकते हैं।

Avatar photo

By Admin