by Aarati Jain
यदि इस नक्षत्र का प्रभाव चल रहा तो सावधान हथियारों से दूर रहो
कुंडली में तीसरे नक्षत्र कृतिका नक्षत्र के बारे में बात करते हैं, दो नक्षत्रों के बारे में हम आपको पहले लेखों में बता चुके हैं। तीसरा नक्षत्र है कृतिका। कृतिका नक्षत्र जो है वह सूर्य को डिनोट करता है और इसमें अगर आपके कुंडली में इस नक्षत्र का प्रभाव बहुत ज्यादा है तो इन लोगों में अपनी बात को प्रूफ करने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। मतलब अपनी बात को ये गलत बात को भी इस तरह से प्रूफ करते हैं चिल्ला चिल्ला के इतने आत्मविश्वास से कॉन्फिडेंस से कि दूसरे आदमी को वो सच लगता है। तो अगर कोई आपके साथ या आपके फ्रेंड सर्कल में ऐसा कोई आदमी है जिसमें यह आदत है तो आप समझ जाइए उसके ऊपर कृतिका नक्षत्र का प्रभाव है। साथ ही साथ ये थोड़े से तुनक मिनाज भी होते हैं। तुनक मिनाज का मतलब है अगर इनकी बात किसी ने नहीं सुनी तो ये जल्दी से चिढ़ जाएंगे और उसको कुछ भी करने की कोशिश करेंगे जिससे वो उसको डाउन कर सके। उसको नीचा दिखा सके। तो उसके लिए आपको उसके व्यवहार से या आपका जीवन में इस नक्षत्र का प्रभाव बहुत ज्यादा है। तो आप इसको पहचान सकते हैं।
जबरदस्ती कोई अपनी बात मनवा रहा तो उससे सावधान रहिए
ये लोग खूबसूरत भी होते हैं। इनमें आत्मविश्वास बहुत ज्यादा होता है और बोलने की कला तो इनमें होती ही होती है। तो इसके लिए अगर आपके जीवन में यह तो हो गया अच्छा प्रभाव और कई बारी क्या होता है कि हम लोग अपनी बात को जबरदस्ती दूसरे से मनवाने की कोशिश करते हैं और उसको जबरदस्ती कहते हैं कि यही बात ठीक है। अगर आपको पता है कि इस नक्षत्र का भगवा हमारे ऊपर है और अगर आप गलत बात को भी ठीक करने की कोशिश करते हैं तो हो सकता है आपको आगे जीवन में नुकसान उठाना पड़े। आपको परेशानी उठानी पड़े तो थोड़ी सी आप अपनी आदत को बदलिए और महसूस करिए कि दूसरा भी ठीक हो सकता है और मैं अपनी गलत बात को एक बार जोर से बोलकर ही ठीक कह सकता हूं। आगे दुनिया भी समझदार है। दूसरे लोग भी समझदार है। वो भी इस बात को समझ लेंगे।
मोर की तस्वीर रखना मदद मिल सकती है
अगर आप में यह थोड़ी परेशानी है, थोड़ा सा दिक्कत है तो आप जाप कर सकते हैं। ओम एम का ओम एम ओम एम ओम एम का जाप कर सकते हैं। उससे आपके जीवन में शांति आएगी और साथ ही साथ अपने पास एक पिकॉक की चित्र एक मोर की फोटो भी अपने पास रख सकते हैं या मोर पंक्ति रख सकते हैं और साथ ही साथ अपने पास छोटा सा चाकू या छोटा कोई भी नुकीला हथियार अपने पास रख सकते हैं जिससे किसी को हार्म ना हो क्योंकि ये इनमें एक बहुत बुरी आदत होती है कि ये किसी को अचानक से हार्म भी पहुंचा सकते हैं। मतलब अचानक ही हमला करने की क्षमता भी इनमें बहुत होती है। तो अगर आपका नक्षत्र बहुत प्रभावशाली है आपके जीवन में तो कोशिश करिए कि आपके घर में कोई हथियार आदि ना हो जिससे कि आप किसी दूसरे के ऊपर हमला करें क्योंकि अगर हथियार ही नहीं होगा तो आप हमला कहां से करेंगे ।
बदले की भावना का त्याग करें
साथ ही साथ जो ये नक्षत्र वाले लोग होते हैं इनमें बदले की भावना भी बहुत ज्यादा होती है। बदला लेने में पीछे नहीं हटते और बदला लेने के लिए कुछ भी कर लेते हैं। तो हर नक्षत्र की अपनी एक अच्छाई है। थोड़ी बहुत बुराइयां है। और अगर आपके जीवन में इस नक्षत्र का प्रभाव है तो आपको इसकी अच्छाइयां लेनी है। तो ये लोग अगर किसी काम को शुरू करते हैं तो बहुत तत्परता से शुरू करते हैं पर उसको बीच में छोड़ देते हैं। मतलब काम में परफेक्शन इनको चाहिए। अगर कोई दूसरा आदमी इनके पास काम लेकर के आता है तो उसको बिल्कुल परफेक्ट तरीके से देखेंगे कि इस काम में क्या कमी है। वह तुरंत बता देंगे। तो इसका मतलब यह लोग मैनेजमेंट में अच्छे होते हैं। अगर आपके पास ऐसा काम है कि आपको कोई दक्ष चाहिए जो दूसरों की कमियां निकाल सके। दूसरों के जो भी काम करता है उसको परफेक्शन से देख सके। तो इस नक्षत्र के लोग आपके बहुत काम के बन सकते हैं क्योंकि यह लोग बहुत इनकी नजरें बहुत तेज होती है। वो तुरंत कमी को पहचान लेते हैं और उसको दिखा देते हैं। पर इनमें बीच में काम छोड़ने की आदत भी होती है। ये कभी-कभी अपना काम बीच में भी छोड़ देते हैं। तो उसके लिए कुछ आदतें अच्छी है, कुछ आदतें बुरी है। अच्छी आदत ये है कि दूसरे की कमी निकालते हैं। तो आप उनको ऐसा ही काम दीजिए जिसमें कोई कमी हो तो वह इसको निकाल उसको देख सके और आप उस कमी को पूरा कर सके। तो इस तरह से यह नक्षत्र हमारे जीवन में बहुत प्रभाव हर नक्षत्र का असर बहुत ज्यादा होता है। पर जो नक्षत्र प्रभावशाली है आपके जीवन में उसका प्रभाव आपके जीवन में ज्यादा आएगा। तो आप इस तरह से देखिए कि आपके आसपास के लोग कृतिका नक्षत्र के हैं या आप खुद कृतिका नक्षत्र के हैं और आप में कोई कमी है तो आप अपनी कमी को दूर कर सकते हैं और अगर आप में खूबी है तो उस खूबी को आप बढ़ाइए और अपने जीवन में आनंद लीजिए और आगे बढ़िए क्योंकि हर नक्षत्र आगे बढ़ाने की क्षमता देता है।
