ममता की हार और बदले अखिलेश यादव के सुर

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश ममता बनर्जी के समर्थन में कसीदे गढ़ रहे थे। लगातार कह रहे थे कि ममता बनर्जी को हरा पाना भारतीय जनता पार्टी के बस का नहीं है और अजयपाल शर्मा जो जहांगीर खान के इलाके में जाकर के जो ऑब्जर्वर बन के गए हैं यूपी कैडर के आईपीएस ऑफिसर जाकर के उन्होंने बोला कि अगर कोई भी लॉ एंड ऑर्डर का इशू होगा तो उसको उसी इसी ढंग से सबक सिखाया जाएगा। उसको लेकर के भी आलोचना कर रहे थे अखिलेश। अखिलेश की इन सारी आलोचनाओं के पीछे उनकी मंशा थी वो ममता बनर्जी की माइनॉरिटी पॉलिटिक्स है ,एपीजमेंट पॉलिटिक्स है को सपोर्ट कर रहे थे क्योंखि उन्हें लगा था कि ममता इस राजनीती की सबसे बड़ी झंडाबरदार बची हुई थी। भारतीय जो राजनीतिक पटल है उसमें लेकिन स्थितियां वहां बदल गई थी। बहुत तेजी से बदल गई थी और चुनाव बहुत डिसाइसिवली भारतीय जनता पार्टी ने हराया। लेकिन अब ये चुनाव परिणाम के बाद से अखिलेश के सुर फिर बदल गए हैं। अखिलेश के सुर इस तरह से बदले हैं कि अब वो हनुमान चालीसा के दोहे ट्वीट कर रहे हैं। उनके प्रवक्ता मंगलवार को बड़ा हनुमान की बधाई लोगों को देते हैं और बधाई देने से पहले हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। अब क्या ये और वो प्रवक्ता जो है वो मुस्लिम प्रवक्ता हैं। तो क्या यह क्या अचानक यह बदलाव आया है? यह क्यों आया है? क्या इसके पीछे वही मंशा है कि दो चुनाव नजदीक आ रहे हैं और समाजवादी पार्टी को यह बात समझ में आ गई है कि अगर वह इस तरह का एटीट्यूड उनका रहा तो वो चुनाव हारेंगे। जो हश्र ममता बनर्जी का हुआ है वही हश्र अखिलेश का भी हो सकता है। तो क्या इसको मद्देनजर रखकर के ये बदलाव हुआ है? अब जो भी कारण हो लेकिन दोनों चाहे अखिलेश का ट्वीट करना हो या उनके जो प्रवक्ता हैं उनको उनके वो इस तरह की बात करें। ये सारी एक ही एक ही दिशा में इंडिकेट करता हुआ दिख रहा है। तो कुल मिला के कुल मिलाकर के क्या अखिलेश की स्ट्रेटजी में बदलाव हुआ है? वो और अगर बदलाव हुआ है तो क्या अब उनको मुस्लिम वोट्स नहीं चाहिए और हिंदू वोट्स चाहिए। यह यह सारे फैक्टर्स जो हैं वह महत्वपूर्ण है। इसमें एक और चीज और है कि यह कंफ्यूजन वाली जो स्थिति यह लोग बना करके रखते हैं इस नाव पर भी सवारी उस नाव पर भी सवारी और बदलती परिस्थिति के हिसाब से क्या इसको जनता नहीं समझती है और क्या अखिलेश जिस तरह से हिंदुओं के बारे में अनापशनाप बोलते रहे हैं उसके बाद से दो लाइन हनुमान चालीसा का ट्वीट कर देने से या एक्स पर पोस्ट डाल देने से जनता अचानक उनके पीछे खड़ी हो जाएगी या उनके प्रवक्ता अगर कोई इस तरह की बात करने लगे हैं मुस्लिम प्रवक्ता ने इस तरह की बात की। अब यह तो उनको भी जवाब देना पड़ेगा कि क्या यह जो मुस्लिम प्रवक्ता ने हनुमान चालीसा गाया वो वो उसको जस्टिफाई कर पाएंगे या उनके खिलाफ फतवा नहीं जारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *