चारधाम यात्रा से लेकर ,राम मंदिर चंदा चोरी, SIR पर विपक्ष एकसाथ आना, मोदी सरकार में बड़ा फेरबदल तमाम मुद्दों पर उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से विस्तार में बातचीत की…
Ques—— आप उत्तराखंड से और उत्तराखंड में एसआईआर चल रहा है लेकिन एसआईआर को विपक्ष फिर एक हो गया, अभी तक चल रहा था कि डीएमके के और आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन से बाहर थे। लेकिन एसआईआर के मुद्दे पर साथ आ गए हैं। तो आपको लगता है कि इस मुद्दे ने विपक्ष को फिर एकजुट कर दिया ?
Ans——विपक्ष कई बार कई मुद्दों पर एकजुट हुआ है। पर मुद्दे पर तार्किक रूप से उसको पहुंचाने के लिए अंत तक उनकी एकता कभी दिखाई नहीं दी। वो बिखर जाते हैं। इस पर भी वह टिके हैं। लेकिन यह मुद्दा मुझे लगता है कि अब इस मुद्दे में कोई जान नहीं है। पहले भी हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट इस पर अपना निर्णय दे चुके हैं। एसआईआर कराना ये संवधानिक अधिकार चुनाव आयोग का है। उसमें कोई न्यायालय दखल अंदाजी नहीं करता है। और सबका ये मानना है क्योंकि डेमोक्रेसी के बारे में कहा जाता है फॉर द पीपल ऑफ द पीपल बाय द पीपल। तो ये तीनों चीज सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण ये आवश्यक है। कोई भी जो मतदान करने का अधिकारी है, देश का नागरिक है उसको मतदान करने का अधिकार है वो छूटना नहीं चाहिए। और कोई भी अवैध मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए। कोई मर गया, चला गया जिसको वोट डालना नहीं है ताकि फर्जी वोटिंग का कोई चांस ना बचे। फर्जी वोटिंग को दूर करने के लिए sir शुरू किया, उतराखंड में तमाम sir का बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है बीएलओ और पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ जो बीएएलओ है हर पार्टी के कांग्रेस के बीजेपी है उनका सहयोग लेते हुए घरघर पर जा रहे हैं और मैपिंग कर रहे हैं। लगभग काफी मैपिंग 70 80% मैपिंग हो गई है।
लेकिन जो छूट रहे हैं उनमें उनके घर पर तीन-तीन बार जाने का प्रावधान है। वो जा रहे हैं उनको और उनकी जो आवश्यक कागज है उनकी जो आवश्यक जानकारी है जो फॉर्म है वो भर के जो उनको पूरा कर रहे हैं और बहुत अच्छी गति से एसआईआर का काम चल रहा है।
Ques——-अगर हम उत्तराखंड की बात करें तो पिछले काफी सालों से हम देख रहे हैं जिस तरह से टूरिस्ट उत्तराखंड में आते हैं और जिस तरह के वीडियो बहुत ज्यादा आजकल वायरल हो रहे हैं कि जो टूरिस्ट बाहर से आते हैं उत्तराखंड की अलग-अलग जगहों हुड़दंबाजी होती है बदतमीजी करते हैं लंबी-लंबी लाइनें लगती है उसको देखते हुए आपको क्या लगता है कि आपकी सरकार जो है उत्तराखंड की किस तरह से इन चीजों पर रोकथाम लगाने के लिए आप कुछ कर रहे हैं या आपने कुछ सोचा हुआ है?
Ans—— हमारी सरकार ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को बहुत सुगम बनाने के लिए सहज बनाने के लिए निरंतरता बहुत काम किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। जगह-जगह पर मेडिकल फैसिलिटी ट्रांसपोर्ट को चैनलाइज करने का काम किया है और उसके कारण से हमारी चारधाम यात्रा बहुत मात्रा में बढ़ी है। अभी डेढ़ दो महीना ही हुआ है। 40 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं और थोड़ी बहुत घटनाएं होती है, लेकिन आजकल कि सोशल मीडिया का जमाना है तो छोटी घटनाएं भी बड़ा बवंडर कई बार खड़ा कर देती है तो मैं आपके चैनल के माध्यम से जनता से भी अपील करता हूं कि वो सौहार्द बनाए रखें और छोटी मोटी घटनाओं पर उत्तेजित ना हो के क्योंकि टूरिज्म चाहे वो स्पिरिचुअल टूरिज्म हो चाहे वो वेलनेस टूरिज्म हो एडवेंचरस टूरिज्म होली टूरिज्म सब प्रकार का टूरिज्म उत्तराखंड की लाइफ लाइन है और जो उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण हुआ है रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी उसके कारण टूरिज्म निरंतर बढ़ रहा है। जिससे हमारे वहां के युवकों को रोजगार मिल रहा है। स्टे होम्स खुल रहे हैं। ट्रांसपोर्ट बिजनेस बढ़ रहा है। होटल बिजनेस बढ़ रहा है। रेस्टोरेंट बिजनेस बढ़ रहा है। तो इस प्रकार से और इसके कारण से इस सब कारण से हमारा रिवर्स पलायन 40% से ज्यादा हुआ है। 44% रिवर्स प्लान है जो उसके पहले चिंता पलायन की होती थी। अब वो 44% रिवर्स प्लायन हो रहा।
Ques—— अब अगर हम राम जन्मभूमि चंदा चोरी की बात करें तो कहा जा रहा है कि बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है और छोटी मछली जो है उन पर कारवाई हो रही है आप क्या कहेंगे ?
Ans—- देश की आम जनता इस राजनीति को समझ रही है , जो भगवान राम को मानते नहीं थे जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दिए हैं कि भगवान राम काल्पनिक है उनके ऊपर कोई बात नहीं होनी चाहिए। राम जन्मभूमि का कोई मुद्दा नहीं है। वहां पर मंदिर नहीं बनना चाहिए। कोई कहते थे वहां शौचालय बना दो। मेरी नानी ने कहा है कोई कहते थे वहां पर हॉस्पिटल बना दो। वो सारे भी आज राम राम राम रट रट रहे हैं। कहते है ना अंतिम समय में आदमी को राम नाम लेना ही है। तो मुझे लगता है कि अंतिम समय है। वो राम नाम रट रहे हैं। लेकिन जनता उनको समझती है। जनता उनको समझती है कि किस प्रकार से उन्होंने कार सेवों पर गोली चलाई। इस प्रकार से राम जन्मभूमि का विरोध किया। एक रत्ती भर भी सहयोग उनका भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में नहीं है। और उनको वो कटघरे में खड़े करने की कोशिश कर रहे हैं। जिन्होंने पूरा जीवन भगवान राम के लिए और भारत माता के लिए अर्पित किया है। घटना दुर्घटना हो जाती है। उसका दूध का दूध पानी का पानी एसआईटी जांच करके करेगी। लेकिन जिस प्रकार से विपक्ष राजनीतिक अवसर ढूंढने की कोशिश कर रहा है। मुझे लगता है कि उसमें उनको सफलता नहीं मिलेगी ।
Ques—- अगर हम थोड़ी मोदी सरकार में फेरबदल की बात करें तो उसकी बहुत चर्चा हो रही है आजकल , कौन-कौन से मंत्री की छुट्टी हो रही है , इनमें राजनाथ सिंह जी का नाम आ रहा है जो चौंका रहा है फिर एक और नाम है जो बहुत ज्यादा चौंका रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है और वो नाम है नितिन गडकरी जी का कि उनको हटाने की जो एक अंदर ही अंदर कुछ बात चल रही है। कुछ कहना चाहेंगे सर?
Ans——देखिए कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। मंत्रिमंडल में जब भी रिशफलिंग होती है तो उसको और अधिक धारदार बनाने के लिए और अधिक जनता को जो जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जनता तक पहुंचाने के लिए उसके लिए होता है और प्रधानमंत्री जी का सर्वाधिकार होता है। वो किनसे क्या काम लेना चाहते हैं। इसलिए इसमें मुझे लगता है कि किसी भी प्रकार की अटकलें लगाना बेईमानी है।
