BY ARATI JAIN

आपकी कुंड़ली बता देगी पड़ोसी झगडालू मिलने वाले हैं

पहले हमने , पहले घर और दूसरे घर के बारे में चर्चा की है, आज उसी कड़ी में तीसरे घर के बारे में बता रहे हैं। तीसरा घर क्या है? आपको कैसे पता चलेगा कि तीसरा घर हमारा अच्छा है, बुरा है? तीसरे घर में हम किस क्या-क्या चीजें देखें। सबसे पहले हम अपने छोटे भाई बहनों को देखते हैं। छोटे भाई बहन आपकी जिंदगी में अच्छा असर दे रहे हैं, बुरा असर दे रहे हैं। उनका प्रभाव कैसा है? वो आपको तीसरा घर ही बताएगा। अगर आपके छोटे भाई बहनों से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे तो तीसरे घर से इसका पता चल जाता है, इसके बाद आपके पड़ोसी आते हैं। पड़ोसी से अगर आपकी लड़ाई होती रहेगी, पड़ोसी खराब मिलने वाले हैं तो यह भी आपके तीसरे घर से पता चल जाता है। पड़ोसी आपको सपोर्ट नहीं करते, आपको परेशान करते हैं। मतलब तीसरा घर ख़राब है। वहीं अगर पड़ोसी बहुत अच्छे हैं तो तीसरा घर अच्छा है तो परेशान होने की ज़रूरत ही नहीं है। अगर पड़ोसी अच्छे नहीं है तो आप ध्यान रखिए। पड़ोसी से संबंध थोड़ा कम रखिए। उनसे बातें कम करिए। उनको अपने बारे में ज़्यादा जानकारी मत दीजिए। जिससे वह आपको परेशान ना कर सके।

आगे जाकर कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं बता देती है कुंड़ली

 

जो आपके कानूनी दस्तावेज होते हैं वो भी तीसरे घर से आते हैं। अगर आपको पासपोर्ट में, वीज़ में या कोई भी कानूनी कागजात में प्रॉब्लम होती है, जैसे आपको पेंशन का काम करना है या कोई आपको कानूनी कारवाई करनी है। उसके लिए आपको सरकार से डॉक्यूमेंट बनवाने हैं। उसमें आपको प्रॉब्लम हो रही है तो इसका मतलब तीसरा घर आपका ठीक नहीं है और आपको इसलिए प्रॉब्लम हो रही है। तो मतलब ये बातें आपको पहले से ही पता चल सकती हैं यदि आप अपनी कुंडली में तीसरे घर की स्थिति देखें। इसलिए शुरू से ही अपने दस्तावेज को संभाल कर रखें, मौके का फायदा उठाने की कोशिश करिए। मौके पे परेशान मत होइए। और धैर्य के साथ अपने काम करिए। जिससे आपका धीरे-धीरे तीसरा घर भी अच्छा होना शुरू हो जाएगा।

 

दूसरों को प्रभावित करने की कला है या नहीं ये भी जान सकते हैं

फिर तीसरा घर हमारे बोलने की कला भी दिखाता है कि आपकी बोलने की कला कैसी है। कोई कोई आदमी एक खड़ा होता है हजारों में 100 लोगों में तुरंत सबको अपने इन्फ्लुएंस में ले लेता है और दूसरा आदमी चाह के भी अपनी बात को व्यक्त नहीं कर पाता। दूसरों के सामने में बोलने में शर्माता है। वो अपने विचार प्रकट नहीं कर पाता। और फिर बाद में कहता है मैं उस टाइम बोल देता तो अच्छा ही रहता। पर मौके पर वो बोलना नहीं आ पाता। तो इसका मतलब आपका तीसरा घर ठीक नहीं है। तो आप धीरे-धीरे अपने बोलने की कला को बढ़ाइए। जैसे शीशे के सामने खड़े होके बोलने की प्रैक्टिस करिए। शीशे के सामने बोलिए। और उससे आपका विश्वास बढ़ेगा और आपको बोलने की कला धीरे-धीरे आ जाएगी।

 

मुश्किलों से बचकर रहना पड़ेगा

आप में जो साहस होता है, वह तीसरा घर ही दिखाता है। जो एक पराक्रम होता है, एक डेरिंग पर्सनालिटी होती है, वह तीसरा घर दिखाता है कि आप मुसीबत में घबराते नहीं है। परेशान नहीं होते। कोई भी परेशानी आपके ऊपर आए तो आप उसका सामना कर लेते हैं और साथ ही साथ दूसरों को भी सपोर्ट करते हैं। ये सब चीजें आपको तीसरे घर से पता चलती हैं और तीसरा घर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये हमारे भाग्य को बढ़ाने का काम भी करता है। क्योंकि इसके सामने नौवा घर होता है और नौवा घर भाग्य का होता है तो अगर तीसरा घर अच्छा है तो आपका भाग्य भी अच्छा होना शुरू हो जाता है। तो, इसलिए आपको तीसरे घर को अच्छा करना चाहिए ही चाहिए और इन छोटे-छोटे उपायों से आप अपने तीसरे घर को अच्छा कर सकते हैं।

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *