इस सीट ने क्यों उड़ा रखी अखिलेश की नींद

आखिर यूपी में कानपुर की सीसामऊ सीट समाजवादी पार्टी और बीजेपी के लिए इतनी important क्यों हैं जो इसे हासिल करने के लिए दोनों ही दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं । हाल यह है कि अखिलेश यादव तो बाकायदा इस सीट पर हुई वोटिंग पर पैनी नजर गडाए बैठे थे और तभी उन्होंने सोशल मीडिया पर तुरंत वह वीडियो शेयर कर दिया जिसमें दो सब इंस्पेक्टर वोट डालने आए लोगों से आई कार्ड मांगते दिखाई पड़ रहे थे बस फिर क्या था वीडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने इन दोनों को निलंबित कर दिया ।

दरअसल पिछले 28 साल से यहां बीजेपी जीत नहीं पाई है और इस बार भी अखिलेश की पूरी कोशिश है कि यहां बीजेपी ना आए। पर जिस तरह से यहां चुनाव प्रचार हुआ तो चर्चा है कि भाजपा 28 साल बाद इस सीट पर अपना कमल खिला सकती है बस इसी बात ने अखिलेश को चिंता में डाल दिया है। सपा की साख बचाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगा दी है। यहां के मुस्लिम क्षेत्रों में सपा की साइकिल खूब दौड़ी और समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम क्षेत्रों के साथ ही हिंदू इलाकों में भी प्रचार में कसर नहीं छोड़ी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव ने यहां जमकर प्रचार किया। दूसरी ओर भाजपा के भगवा झंडे हर तरफ लहराते दिखे। हिंदू क्षेत्र में भाजपा तगड़ी पकड़ बनाने में कामयाब हो गया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर तमाम मंत्री, सांसद, विधायकों ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को मतदान बूथों पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया था। इसलिए कहा जा रहा है कि यहां के परिणाम चौकाने वाले हो सकते हैं।

बिहार मुख्यमंत्री की सरकारी गाड़ी क्यों बनी चर्चा का विषय

जब से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट फेल होने की खबर बाहर आई है , विपक्ष को पूरा मौका मिल गया है नीतीश को घेरने का। दरअसल नीतीश कुमार रोहतास जिले के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और तब उनकी सरकारी गाड़ी प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) 2 अगस्त 2024 को ही समाप्त होने के कारण पकड़ ली गई। हैरानी की बात यही थी कि प्रदूषण प्रमाण पत्र की अवधि खत्म होने के बाद भी मुख्यमंत्री लगातार इस गाड़ी का प्रयोग कर रहे थे। वैसे यह पहला मौका नहीं है की नीतीश की गाड़ी चर्चा का विषय बनी है, इससे पहले भी 23 फरवरी 2024 को सीट बेल्ट नहीं लगाने पर उनका 1000 रुपये का चालान काटा गया था, जो अभी तक जमा नहीं किया गया है।

बस यह मामला बिहार की जनता और विपक्ष के बीच चर्चा का विषय बन गया है। रोहतास जिले के विपक्षी दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। यही नहीं विपक्ष इस मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने के लिए यह जानकारी M परिवहन ऐप के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी डाल रहा है। लालू की पार्टी के नेता विमल कुमार ने तो यह तक कह दिया की यह बिहार का दुर्भाग्य ही है मुख्यमंत्री की गाड़ी का प्रदूषण फेल है, जबकि आम जनता पर इसके लिए बेवजह जुर्माना लगवाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।