Congress पर किसने किया बड़ा तंज—– नतीजों से पहले ही सूट-टाई पहनकर तैयार हो गए

महाराष्ट्र विधानसभा में मिली करारी हार को विपक्षी गठबंधन अभी तक पचा नहीं पा रहा है। खासकर उद्वव ठाकरे की पार्टी के नेता इस हार को लेकर खुलेआम कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ रहे हैं, जहां अभी कुछ ही दिन पहले हार के लिए पार्टी के बड़बोले नेता संजय राउत ने ईवीएम को जिम्मेदार टहराया था वहीं अभी महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने खुलकर कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की तरह महाराष्ट्र में भी कांग्रेस अति आत्मविश्वास में थी और वे नतीजों से पहले ही सूट-टाई पहनकर तैयार हो रहे थे। इसी ‘अति आत्मविश्वास’ के कारण गठबंधन को इतनी करारी हार मिली। अंबादास ने यह भी कहा की सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान भी कांग्रेस के आत्मविश्वास ने हमें नुकसान पहुंचाया। उन्होने यह भी कटाक्ष किया की कांग्रेस को बहुत ज्यादा सीटे चाहिए थी और अपनी बात मनवा कर उन्होनें 103 सीटों पर चुनाव लड़ा पर केवल 16 सीटें ही जीत पाई और पूरा खेल बिगाड़ दिया। कांग्रेस ने उद्धव जी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने पर भी आनाकानी की अगर ऐसा हो जाता तो नतीजे अलग होते। आपको बता दें कि कांग्रेस ने कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव में 13 सीटें जीती थीं, जो उसके सहयोगी दलों में सबसे ज्यादा थी। बस तभी से congress सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री पद के लिए उद्वव और शरद पवार की पार्टी को आंख दिखा रही थी। अब उनके सिर हार का ठीकरा फोड़ने की शुरूआत हो चुकी है जो जानकर मानते हैं कि लंबी चल सकती है और इससे महाअधाड़ी गठबंधन में दरार आ सकती है।

जहां योगी – अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संभल करना रहना पड़ेगा

यूपी में योगी आदित्यानाथ का बुलडोजर केवल अपराधियों को दंड देने के लिए ही नहीं चल रहा , बल्कि योगी अलग अलग तरीकों से यूपी में जड़ों तक फैले भ्रष्टाचार को निपटाने का भी काम कर रहे हैं यह अलग बात है कि बुलडोजर की तरह उऩका यह एक्शन ज्यादा चर्चा का विषय नहीं बनता है। पर हाल ही में योगी ने जब PWD के 16 इंजिनियर एकसाथ सस्पेंड कर दिए तो देश में इसकी चर्चा हो रही है और लोग कह रहे हैं कि जहां योगी हैं वहां अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संभल करना रहना पड़ेगा । दरअसल योगी ने शिकायतें मिलने पर हरदोई में बनने वाली सड़कों की निर्माण सामग्री की जांच करवाई थी। और जब चार सड़कों के नमूने क्वीलिटी मानकों पर फेल हो गए तो योगी बुरी तरह से भड़क गए और तुरंत घटिया सड़कें बनाने पर PWD के 16 इंजिनियर को सस्‍पेंड कर दिया। अच्छा हो की और राज्यों के मुख्यमंत्री इससे कुछ सीख लें क्योंकि देश में शायद ही कोई ऐसा राज्य होगा जहां की सड़के बढ़िया मिले। हाल यही रहता है कि टूट पहले जाती हैं बनती बाद में है। दोषियों पर यदि ऐसी कारवाई हो तो जनता को हर समय टूटी सड़कों की मुसीबतों से मुक्ति मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।