चुनाव से नीतीश का मास्टर स्ट्रोक- लालू की नींदे उड़ी

कहते हैं ना नीतीश तो नीतीश हैं, राजनीती के मंझे हुए खिलाड़ी हैं और तगड़ा अनुभव भी, ऐसे में नीतीश  आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी को पूरी तरह से मजबूत करने का कवायद में लगे हुए हैं और उन्होंने rjd के कद्दावर  विधायक केदारनाथ सिंह को rjd में  में शामिल करवा कर चुनाव से पहले लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की  नींदे उड़ा दी हैं। नीतीश ने चुनाव से पहले  सारण के राजपूत मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। आपको बता दें कि विधायक केदार प्रसाद सिंह के jdu में शामिल होने से  पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का परिवार एक हो जाएगा। प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह पहले  से ही jdu में शामिल हो गए हैं,  अभी भी बिहार की राजनीति में खास कर राजपूत वोट बैंक पर प्रभुनाथ सिंह का  प्रभाव है। और जानकार मानते हैं कि यह यह प्रभाव और  भी ज्यादा हो जाएगा जब प्रभुनाथ सिंह का पूरा परिवार  एक ही पार्टी में पहुंच जाएगा। सारण की राजनीति में जबरदस्त  उलटफेर करते हुए केदारसिंह ने भी कहा कि  संकेत मिलने लगे कि वो महाराजगंज लोकसभा से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई है और  उनके बड़े भाई जिस भी पार्टा में रहेंगे वो उनके  साथ ही राजनीति करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास के बहुत काम किए हैं और  सारण को बहुत कुछ दिया है और आगे भी बहुत कुछ देंगे। आपको बता दें कि इससे प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भी अपने तंमाम कार्यकर्ताओं के साथ jdu में शामिल हो चुके हैं।

क्या UP बिहार के लोग नकली VOTERS —— केजरीवाल तो गए

 केजरीवाल के कईं बयान उनकी पार्टी के लिए मुसीबत बन रहे हैं और दिल्ली में आप की इमेज बिगा़डने  के लिए सेल्फ गोल का ही काम कर रहे हैं।केजरीवाल का हाल ही में यूपी- बिहार के लोगों के उपर दिया गया बयान , आप के गले की घंटी बन चुका है, बीजेपी तो क्या कांग्रेस भी इस इस अवसर को भुनाने में लगी है और आप को हर तरफ से टारगेट किया जा रहा है,  दरअसल हाल ही में केजरीवाल ने एक बयान दिया था  कि बिहार और यूपी के लोग दिल्ली में केवल इलाज कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने आते हैं और दिल्ली में ‘पांच लाख रुपये का गोलमाल’ कर रहे हैं। फिर इसके बाद भी केजरीवाल ने चुनाव आयोग से यूपी व बिहार के लोगों के  फर्जी वोट बनवाने की शिकायत कर डाली। बस फिर क्या था जो बवाल मचा है वो अभी तक नहीं रूक रहा है , जहां बीजेपी केजरीवाल को बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगा  रही है  और कह रही है कि  केजरीवाल को  मुख्यमंत्री बनाने में इन्हीं का ही योगदान रहता है और केजरीवाल इन्हें ही नकली वोटर बोल रहे हैं।  बिहार के कद्दावर नेता  गिरिराज सिंह ने तो यह तक कह दिया कि जो केजरीवाल   अन्ना का नहीं हुआ, वह यूपी-बिहार का क्या होगा। वैसे इससे पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने भी यूपी बिहार के लोगों के लिए गलत शबदों को इस्तेमाल किया था, उस समय इतना हंगामा बरपा था कि कांग्रेस के खुद के नेता शीला दीक्षित के खिलाफ खड़े हो गए थे और उनको माफी मांगनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।