जया बच्चन कौन इन्हें नहीं जानता है, फिल्म अभिनेत्री के तौर पर सालों साल लोगों के दिलों पर राज करने वाली, जया पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं , पर पहले हिऱोइन के तौर पर इनके जितने चाहने वाले थे सांसद के तौर पर इन्हें नापसंद करने वालों की तादाद भी कुछ ज्यादा ही, कारण जया अपने गुस्से, बेरूखे व्यबहार और तुकनबाजी के कारण कहीं भी कुछ भी कर सकती हैं, पर हाल ही में कुमार विश्वास ने जया पर काफी तीखे कटाक्ष किए और उन्हें बता दिया कि जनता उन्हें ज्यादा पसंद नहीं करती । आपको बता दें कि जया बंगाली बह्राण परिवार से आई हैं और इसी कारण कुमार विश्वास ने जया का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल की घटना पर मुखर रहने वाली एक आवाज कोलकता में मेडिकल कालेज में एक डाक्टर के साथ हुए विभत्स कांड पर खामोश हैं, अपने नाम में पति का नाम ना आ जाए कहने वाली एक विजयी आवाज आज खामोख है, कुमार विश्वास ने जया के साथ बंगाल की सांसद महुआ मित्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी की स्त्रियां हैं जो महिलाओं की नहीं बलिक पार्टी के हित देखकर संसद में आवाज बुलंद करती हैं। बस जनता को समझ आ गया कि कुमार विश्वास का इशारा किस तरफ है और उसके बाद एक के बाद एक लोगों ने इन सांसदों को घेरना शुरू कर दिया, जनता ने कह दिया की क्या करारा तमाचा मारा है, कुछ ने कहा दही जम गया है मुंह में। वैसे आपको बता दें कि जब सदन में स्पीकर जगदीप धनखड़ ने उन्हें जया अमिताभ बच्चन कह कर बुलाया था तो जया उनसे बहुत बदतमीजी से पेश आई थी।

उफ योगी ने कुंभ पर कैसे विपक्ष को चुप करा दिया

यूपी के सीएम योगी को बहुत कम गुस्से में देखा जाता है और बिना गुस्सा किए वह विपक्ष को ऐसी खरी खरी सुना देते हैं कि सब हैरान हो जाते हैं, अब कुँभ के आयोजन को लेकर बिखरा हुआ विपक्ष जिस तरह से एकसाथ लामबद्द होकर योगी को लगातार घेर रहा है , बस योगी ने सोचा की बहुत हो गया और उन्होंने विपक्ष को वो सब सुना दिया जिसकी आम आदमी कल्पना भी नहीं कर सकता । जी हां यूपी विधानसभा में योगी ने कहा कि कुँभ में जिसने जो तलाश उसको वही मिल गया , गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली और भक्त संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली और आस्थावान लोगों को को पुण्य मिला। और अंत में योगी ने यह भी कह दिया की किसी को कुछ मिला हो या नहीं भक्तों को भगवान मिल गए। दरअसल पिछले काफी समय से विपक्ष कुंभ को लेकर बहुत ही गलत और उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहा था जी हां जैसे समाजवादी पार्टी ने खबरें फैला रखी हैं कि कुंभ भगदड़ में हजारों मरे, उनकी लाशे गंगा में बहा दी गई, ममता दीदी ने कुंभ को मौत का कुंभ बता दिया, खरगे जी ने कुंभ आयोजन की जगह गराबी हटाने की सलाह दे डाली, वगैरह वगैरह और ऐसे में योगी ने अपनी तरकक्ष से एक तीर निकाला और सभी पर जबरदस्त कटाक्ष करते हुए विपक्ष की तुलना गिद्दों और सूअरों से कर डाली और एक साथ सभी के मुंह बंद करवा दिए , योगी ने यह भी कहा कि जो भी लोग दुर्भावनापूर्ण , गलत इरादे से महाकुंभ जाएंगे उन्हें परेशानी ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।