Maharashtra — अब नेताओं पर मजाक भारी पड़ सकते हैं

नेता हो या अभिनेता या फिर कमेडियन आजकल देश में यह फैशन बनता जा रहा है कि इस पेशे से जुड़े लोग बडी आसानी से दूसरे लोगों पर, नेताओं, पार्टी के कामकाज पर बेतुके बयान दे देते हैं , कमेडी के नाम पर भद्दी, अपमानजनक टिप्पणी कर देते हैं और अगर बायचांस बात बिगड़ जाए तो माफी मांग लेंगे या कह देगे कि भई मैं तो मजाक कर रहा था, अब मुंबई में कॉमेडिन कुणाल कामरा को इस तरह का मजाक करना भाऱी भी पड गया , एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कॉमेडियन के खिलाफ जबरदस्त माेर्चा खोल दिया , वहीं बीजेपी भी कहां पीछे हटने वाली थी उनके नेताओं ने भी लोगों से अपने कार्यकर्ताओं से कुणाल कामरा के चेहरे पर कालिख पाेतने की अपील कर दी । आपको बताते हैं कि माजरा क्या है दरअसल कुणाल ने महाराष्ट्र की राजनीति और एकनाथ शिंदे के शिवसेना से अलग होने को लेकर एक पैरोडी गीत बनाया है। चाहे इस गीत में उन्होंने शिंदे का नाम नहीं लिया पर गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया है और जैसा की सब जानते हैं कि उद्धव ठाकरे गुट , एकनाथ शिंदे पर गद्दार शब्द का इस्तेमाल करके ही लगातार हमले कर रहा है बस फिर किया था जहां पर कुणाल का कार्यक्रम हुआ वहां पर तोड़फोड़ कर दी गई और शिंदे सैनिकों ने कुणाल कामरा पर पुलिस कार्रवाई की भी मांग की है। अब जैसा की होता आया है कुणाल ग्रुप की तरफ से कहना शुरू कर दिया गया कि यह तो सब एक जोक है यानी मजाक है, पर समझना तो यही है कि freedom of speech के नाम पर किसी का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता है।

 

नीतीश का यह दांव भौचक्के रह गए लालू-तेजस्वी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले छोटी बडी हर पार्टी जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है क्योकिं इस बार बिहार चुनाव कुछ हटकर, चुनौती भरे होने वाले हैं । बिहार नें चुनाव में बीजेपी और JDU के लिए सिर्फ RJD बड़ी चुनौती नहीं है बल्कि बिहार में बरसों से साइड लाइन हुई कांग्रेस चुनावों के लिए बहुत ज्यादा एक्टिव हो गई है , साथ ही प्रशांत किशोर की नई नवेली पार्टी ने भी सरकार के सामने कई चुनौतियां डाली हुई है और इसकी सबसे ज्यादा चिंता नीतीश कुमार को सताती दिख रही हैं और यही कारण है वो ना केवल बहुत ज्यादा एक्टिव हो गए हैं बल्कि अपने बेटे को राजीती में उतारने के लिए भी कमर कस ली है। और अब सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के वोटरों को लुभाने के लिए एक और दांव फेंका है और कर दिया है इफ्तार पार्टी का आयोजन। माना जा रहा है कि इसके जरिए नीतीश यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अब भी मुस्लिम समाज का एक बड़ा वर्ग उनके साथ है और उनकी पार्टी अल्पसंख्यकों की कद्रा करती है। वैसे आपको बता दें कि इस पार्टी का 7 मुस्लिम संगठनों ने बॉयकॉट किया था पर बावजूद इसके नीतीश की पार्टी में बड़ी संख्या में मुसिल्म समाज के नेता पहुंचे । नीतीश ने इस पार्टी के जरिए RJD के एमवाई समीकरण यानी मुसिलम् यादव को चुनौती देने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।