पुलिस के खिलाफ कोई कारवाई होती है तो आम जनता को खुश हो ही जाती है खासतौर पर वो जो कभी ना कभी पुलिस की बदतमीजी, मार-पिटाई का शिकार हो चुके हैं और अगर चुनाव से पहले बिहार पुलिस पर कोई कारवाई होती है तो जाहिर तौर पर वो बिहार सरकार की ही गुड बुकस में जाएगा। चर्चाएं यही चल रही हैं कि अचानक वहां की पुलिस पर सख्ती नीतीश-बीजेपी खेमे की कोई बड़ी रणनीती तो नहीं। दरअसल बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने अदालतों में गवाहों की कमी से रुके मामलों को सुलझाने के लिए एक अनोखी नई पहल की है। विनय कुमार ने बाकायदा एक विशेष वेबसाइट बनाने के आदेश दिए हैं जिसमें तमाम गवाहों का पंजीकरण होगा और जो पुलिसकर्मी गवाह अपनी गवाही देने अदालत नहीं पहुंचेगे उनकी सैलरी रोक ली जाएगी। इस वेब साइट की मदद से उन पुलिस अधिकारियों को भी समन भेजकर अदालत में बुलाया जाएगा, जिन्हें अपराधिक मुकदमों में गवाह बनाया गया है और जिनका ट्रांसफर दूसरी जगह हो चुका है। वेजाएगी। इस वेबसाइट के जरिए गवाह चाहे निजी हो या सरकारी उसका पता चल सकेगा और उन्हें हर हाल में गवाही के लिए कोर्ट में पेश होना ही पड़ेगा, इस तरह की व्यवस्था की जा रही है, जहां तक पुलिस गवाह की बात है तो वो अपनी गवाही मिस ना करें इसके लिए उनकी वेतन रोकने की बात की जा रही है। यह भी पता चला है कि इस वेबसाइट के जरिए retire या बीमारी का शिकार पुलिस वालों को भी कोर्ट बुलाया जाएगा , हां उनके आने जाने के लिए वाहन और तमाम और सुविधाएं भी दी जाएंगी।अदालतों में लंबित मामलों को कम करने के लिए पुलिस की इस पहल की तारीफ तो हो रही है पर चर्चा भी चल निकली है कि क्या बिहार चुनाव से पहले जनता की वाहवाही बटोरने के लिए कहीं ये नीतीश कुमार सरकार को खेला तो नहीं.

Bihar-मोदी के दौरों में दम या Congress की यह रणनीती सफल

बिहार के चुनाव को लेकर इस समय हर दल बहुत ज्यादा सीरियस नजर आ रहा है और इसके पीछे कारण यही है कि इस बार बिहार चुनाव में अनेक दल पूरे जोरशोर से अपनी ताकत अजमा रहे हैं और ऐसे में कोई भी दल बिहार की जरा भी उपेक्षा करने के मूड में नहीं जहां एक तरफ pm मोदी अपना बिजी से बिजी शेडूयल छोड़कर बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं , वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अब तक बिहार के अनेकों दौरे कर चुके हैं, पता चला है कि मोदी एक बार फिर 20 जून को बिहार जा रहे हैं और लोकसभा चुनाव के बाद मोदी का यह छठा बिहार दौरा है जिसमें मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जमकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सिवान में रैली करे रहे हैं और इसके पीछे बीजेपी की एक पूरी राणनीती काम कर रही है, जी हां यह क्षेत्र rjd का गढ़ माना जाता है और माना यही जा रहा है कि मोदी इस बार लालू परिवार पर ही निशाना साधने वाले हैं।वहीं दूसरी तरफ राहुल और कांग्रेस भी बिहार चुनाव में कमर कस कर प्रचार कर रही है, राहुल के दौरों को यहां की जनता में ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए बिहार की महिला कांग्रेस ने महिलाओं को ही लुभाने का अनोखा तरीका निकाला है, पता चला है कि लगातार राहुल गांधी के बर्थडे 25 हजार महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करने का लक्षय रखा गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में एक सर्वे करवाया था और उसके बाद दावा किया कि बिहार में 80% किशोरियों को सेनेटरी पैड नहीं मिल पाते हैं, अब देखना यही है कि महिलाओं को इस तरह से लुभाना कांग्रेस को चुनाव में कितना फायदा देता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।