गजब ही है Modi ने पीछे छोड़ दिया अटल बिहारी वाजपेयी को भी

बीजेपी में अटल बिहारी वाजपेयी का नाम एक तरह से भीष्म पीतामह की तरह ही लिया जाता है, जिन्होंने ना केवल अपनी पार्टी में नेताओं के दिलों पर राज किया पर साथ ही विपक्ष भी वाजपेयी के मिलनसार नेचर, सबको साथ लेने की कला का कायल था, यह वाजपेयी ही थे जिन्होंने ममता, जयललिता और मायावती जैसी तेजतर्रार महिला नेताओं को साथ में लेकर अपनी सरकार चलाई, और कहा जाता है कि इन तीन देवियों को बस में करना बस वाजपेयी ही जानते थे, लेकिन हाल फिलहाल में आए एक सर्वे ने देश के सफल प्रधानमंत्री के मामले में नरेद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भी पीछे छोड़ दिया है, जी हां सी-वोटर की और से करवाए गए इस सर्वे में में अब तक का सबसे बेहतर पीएम कौन इस पर सवाल पूछा गया। तो 50 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया जबकि दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी दोनों को ही 12 -12 नंबर मिले यानी दोनों ही मोदी के बाद प्रधानमंत्री के रूप में लोगों की दूसरी पसंद के रूप में सामने आए। यह सर्वे जनवरी 2025 से लेकर 21 जनवरी 2026 के बीच किया गया था और इसमें पीएम मोदी के विकल्प के रूप में राहुल गांधी को 27 फीसदी लोगों ने वोट दिया जबकि ममता बनर्जी को देश की सिर्फ दो प्रतिशत जनता ही pm के रूप में देखना चाहती है। वैसे विपक्ष के लिए परेशानी इस बात की भी है कि 2014 के बाद जितने भी सर्वे हुए हैं उनमें आजतक नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *