RSS प्रमुख का बार बार रिटायरमेंट का संदेश क्या Modi जी के लिए इशारा 

एक तरफ हाल ही में देश के प्रधानमंत्री  मोदी जी   75 साल पार कर चुके हैं, और दूसरी तरफ  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी rss मुखिया मोहन भागवत 75 साल पार करने के बाद  बार-बार रिटायरमेंट की बात कर रहे हैं और ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या संघ प्रमुख का 75 साल की उम्र में पद छोड़ने की बात करके इशारों इशारों में  मोदी जी से भी रिटायर होने की बात कर रहे हैं,  राजनीतीक गलियाऱों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि भागवत जी  सरकार और BJP के लिए एक मापदंड तय करना चाहते हैं। वह सीधे तौर पर नहीं पर अपने उम्र की आड़ में बात करके यह बताना  चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं होता और हर किसी की  एक समय-सीमा होनी चाहिए।अब सवाल यह भी खड़ा है कि मोहन भागवत बार बार अपनी उम्र की सार्जनिक तौर पर चर्चा क्यों करते हैं , क्या वह मोदी जी को कुछ याद दिलाना चाहते हैं , दरअसल आपको बताते हैं कि साल 2019 में  लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के दिग्गज नेताओं जिनमें  लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत 20 से ज्यादा नेता शामिल थे उनको चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया गया था क्योंकि सभी  75 साल की आयु पार कर चुके थे और तभी  उस समय के  BJP अध्यक्ष अमित शाह ने यह कहा भी था कि पार्टी का फैसला है कि  75 साल से अधिक उम्र वालों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया जाए। इससे पहले भी मोदी  जब 2014 में  प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने कहा था कि 2024 तक देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। इस बयान से एक संदेश यह भी  गया कि मोदी जी  75 की उम्र पार करने के बाद pm  पद को अलविदा कह सकते हैं पर ऐसा हुआ नहीं।

विपक्ष लगातार BJP के 75 साल के  बयानों  पर तंज कस रहा 

पर 75 साल वाली यह बात विपक्ष ने लपक ली और लोकसभा चुनाव 2024 में  पीएम मोदी की रिटायरमेंट को लेकर जमकर चर्चा हुई बयानबाजी भी हुई। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने तो यह तक कह दिया कि  BJP जीती, तो मोदी  एक साल ही पीएम रहेंगे क्योंकि 75 साल वाला नियम तो उन्होंने ही बनाया है। अब यह बात जब जोर पकड़ने लगी  तो अमित शाह को सामने आना पड़ा और जवाब देना पड़ा कि मोदी जी तो  2029 तक देश का नेतृत्व करेंगे। पर लग यही रहा है कि 75 साल का आंकड़ा bjp का पीछा नहीं छोड़ रहा है खासकर पीएम मोदी का घर से आवाज  विपक्ष तो बार बार इसको लेकर बीजेपी पर तंज कस ही रहा है पर 75 साल में रिटायरमेंट की बात अब बीजेपी के अपने घर यानी rss से ही बार बार उठ रही है , पार्टी में तो किसी की हिम्मत नहीं है जो मोदी जी की उम्र को लेकर सवाल करे पर संध प्रमुख मोहन भागवत बेखोफ , बेझिझक कम से कम पांच सार्वजनिक मौकों  पर अपनी रिटायरमेंट की बात करके शायद इशारों इशारों में मोदी को कुछ कहना चाह रहे हैं।  2025 में तो मोहन भागवत ने यह तक कह दिया था कि ‘जब आपको 75 साल पूरे होने पर शॉल ओढ़ाई जाती है, तो समझिए कि दूसरों को मौका देने का समय आ गया है। और अब हाल ही में उन्होंने कहा कि  संघ ने उनसे उनकी उम्र के बावजूद काम जारी रखने को कहा है, लेकिन जब भी पद छोड़ने को कहा जाएगा  वह तुरंत छोड़ देंगे

RSS प्रमुख कब  स्वेच्छा से Retire होते हैं देखना यही है

अब यह तो समय ही बताएगा कि रिटायरमेंट की बार बार बात करने वाले rss प्रमुख खुद कब रिटायर होने का फैसला लेते हैं, जाहिर सी बात है किसी से जबरदस्ती काम नहीं कराया जा सकता है, , हां जिस दिन मोहन भागवत स्वैच्छा से रिटायर होने का फैसला लेंगे,  उस दिन मोदी की रिटायरमेंट की चर्चा करने का  ज्यादा अच्छा समय होगा।