Bihar — गजब ड्रामा पुलिस को गिऱफ्तार करने पुलिस पहुंची
बिहार में एक हाई प्रोफाइल ड्रामा चल रहा है, सोचिए जब एक टाप पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार करने , पुलिस बड़ी संख्या में उसके आफिस पहुंच जाए तो ये ड्रामा नहीं तो क्या होगा, दरअसल बिहार कैडर के 2005 बैच के IPS अधिकारी एम. सुनील नायक जो अभी बिहार में फायर ब्रिगेड IG के पद पर तैनात हैं, उनपर आरोप है कि उनकी हिरासत में मारपीट के कारण आंध्र प्रदेश के पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू को जबरदस्त चोटें आई थी, और बाद में सांसद की शिकायत पर ही सुनील नायक पर के साथ हिरासत में मारपीट और हत्या के प्रयास में धारा 307 के तहत मुकादमा दर्ज किया गया था, उसके बाद सुनील नायक का ट्रांसफर बिहार हो गया। और अब इसी कारण आंधप्रदेश पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाने के लिए बिहार एम. सुनील नायक के आवास पर छापेमारी करने पहुंची हुई है।
आपको बता दें कि ये पूरा मामला साल 2021 का है सुनील नायक आंध्र प्रदेश में सीआईडी में तैनात थे और तभी उनपर पूर्व सांसद को प्रताड़ित करने और जानलेवा हमले का आरोप है , बाद में पूर्व सांसद ने आरोप लगाया था कि हिरासत में उन पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया था। पता चला है कि इस मामले में सुनील नायक को पहले कानूनी राहत मिली थी, लेकिन अब उनकी जमानत रद्द हो गई है। जमानत रद्द होते ही आंध्रपुलिस उन्हें गिरफ्तार करने बिहार पहुंच गई और यहां हाई लेवल का ड्रामा शुरू हो गया है,आईजी सुनील नायक के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आंध्र पुलिस के आला अधिकारी अंदर दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं।
