बस तीन वोटों का सवाल NDA को क्लीन स्वीप

बिहार में इस समय राज्यसभा सीटों के लिए जबरदस्त खेला शूरू हो चुका है, यहां 243 सदस्यों की विधानसभा में 5 सीटों पर चुनाव होने हैं और 202 विधायक एनडीए के हैं मतलब एनडीए की चार सीटें बिल्कुल पक्की हैं पर बीजेपी की नजर बाकी बची एक सीट पर है, आंकड़े यही बता रहे हैं कि अगर एनडीए को पांचवीं सीट जीतनी हैं तो तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। इसी को लेकर कांग्रेस से लेकर rjd में हलचल मची हुई है क्योंकि दोनों को ही लग रहा है कि अगर क्रास वोटिंग हुई तो तीन सीटों का जुगाड़ बीजेपी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है, अब देखा जाए तो rjd वाले महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं, दूसरी तरफ एआईएमआईएम के पास पांच और बसपा के पास एक विधायक है जाहिर सी बात है कि यदि कांग्रेस या RJD को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार उतारना है तो उसे ना केवल औवैसी बल्कि और मायावती को गुड बुक्स में लेना पड़ेगा बल्कि rjd को Congress तक को मनाना पडेगा क्योंकि Congress अपना उम्मीदवार खडा करने के चक्कर में होगी। वैसे भी देखा यही जा रहा है कि बिहार चुनाव के बाद RJD और Congress की दूरियां लगातार बढ़ रही हैं और ऐसे में दोनों दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने पर सहमति बहुत कम दिखती है। दबे स्वरों में RJD के नेता कह भी रहे हैं कि पांचवीं सीट पर चुनाव लड़ने के लिए AIMIM शायद ही हमारा साथ दे पर कांग्रेस के साथ भी हमारे संबंध बहुत मजबूत नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *