राज्यसभा चुनाव Congress के विधायक क्या करेंगे खेला
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुका है और इसमें उम्मीद है कि 243 विधायकों ने अपने वोट डाल दिए होंगे, आपको बता दें यहां पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, और किसी भी उम्मीदवार को राज्यसभा जाने के लिए 41 विधायकों का साथ चाहिए मतवब वोट चाहिएं । अब ये खबर तो काफी समय से चर्चा में है कि चार सीटों पर तो बीजेपी और jdu की जीत पक्की है पर पांचवी सीट के लिए बिहार में जबरदस्त खेला चला है और इन सब के बीच जब खबरें सामने आई कि कांग्रेस के दो विधायकों गायब हैं तो चर्चाएं चल निकली की पांचवी सीट पर बीजेपी को जीताने के लिए कांग्रेस के विधायक क्या अहम भूमिका निभा रहे हैं, आपको बता दें कि महागठबंधन ने वोटिंग से पहले ही अपने विधायकों को साथ रखने और क्रास वोटिंग से बचने के लिए सभी को एकजुट रखने के लिए खास रणनीति बनाई थी , सभी को कई रविवार से एक होटल में ठहराया गया , पर जब खबरें उड़ने लगी कि कांग्रेस के दो नेता होटल नहीं पहुंचे तो चर्चा तो होनी थी हालांकि नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने सामने आकर इनका खंडन कर दिया और आरोप लगाया कि सब भाजपा की ओर से फैलाई जा रही अपवाहें हैं, पर ये तो साफ हो गया है कि पांचवी सीट जीतने के लिए जहां एनडीए को सिर्फ तीन विधायकों का साथ चाहिएं वहीं तेजस्वी को 6 सीटों का ऐसे में यदि कांग्रेस के 6 विधायकों में से एक भी क्रास वोटिंग कर देता है तो ये तेजस्वी से लिए हार और एनडीए के लिए जीत बनेगा । खैर राजनीती है जल्द ही पता चल जाएगा कि कांग्रेस के कितने विधायक टूटे , औवेसी के पांच विधायकों ने किसके पक्ष में वोट दिया।
