West Bengal —चुनाव प्रचारक लिस्ट जारी दो नामों ने सबको चौंकाया

बंगाल में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले बीजेपी आलाकमान की तरफ से चुनाव प्रचारकों की एक लंबी लिस्ट जारी कर दी गई है , अब ये तो जाहिर ही है कि 40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में बीजेपी के स्टार प्रचारक के नाम तो होंगे ही जी हां लिस्ट में PM मोदी से लेकर योदी आदित्यानाथ, अमित शाह, हेमामालिनी, नितिन गडकरी , हेमंता विस्वा शर्मा के अलावा बीजेपी के कईं कद्दावर नेताओं के नाम शामिल हैं पर लिस्ट में शामिल दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं जी हां, लिस्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम को प्रमुखता से शामिल किया गया है। ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने मिशन बंगाल शुरू किया है और इसमें बिहार के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी को विशेष रूप से शामिल किया गया है, अब जाहिर सी बात है कि चर्चा तो चलेगी ही कि क्या बीजेपी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट का ‘वजन’ बढ़ा रही

 

सम्राट चौधरी का कद बढ़ा BJP ने दिया इशारा

सबको पता है कि इस बार बंगाल के चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चूंकि कईं एग्जिट पोल में यहां एक बार फिर ममता सरकार वापस आती दिखाई जा रही हैं इससे बीजेपी आलाकमान पर और ज्यादा pressure दिख रहा है और ऐसे में बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए चुन चुन कर वो नेता लाए जा रहे हैं जिनका बंगाल में बसे अपने राज्य के लोगों पर पूरा प्रभाव है, और ऐसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस लिस्ट में जगह दी गई है क्योंकि पिछले कुछ समय से सम्राट चौधरी ने बिहार में अपराधियों के खिलाफ जिस तरह सख्त कदम उठाए हैं इससे बिहार की जनता का उनपर भरोसा बढ़ा है और लग रहा है कि बीजेपी आलाकमान इसी भरोसे को बंगाल में बसे बिहारियों के बीच भी भुनाना चाहती है। सम्राट चौधरी के जरिए बीजेपी पड़ोसी राज्य में भी अपना प्रभाव मजबूत करना चाहती है।सम्राट चौधरी को बंगाल पहुंचने का निर्णय बिहार में भी भविष्य के ‘पावर ट्रांसफर’ की ओर इशारा कर रहा है और चर्चा तेज हो गई है कि बिहार में उनके मुख्यमंत्री पद के दावे को और भी मजबूत किया जा रहा है।

समृति ईरानी की वापसी क्या फिर बढ़ेगा कद

अब बात करते हैं कि लिस्ट में दूसरे नाम की जिसकी बहुत ज्यादा चर्चा चल निकली है जी हां लिस्ट में बीजेपी की कभी कद्दावर नेता माने जाने वाली समृति ईरानी का नाम भी सबको चौंका रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से समृति को पार्टी से बिल्कुल साइड लाइन करके रखा हुआ है, चुनाव हारने के बाद उन्हें ना तो कोई मंत्रालय मिला , जो मिल सकता था जैसे कि पंजाब में चुनाव हारने के बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार में जगह मिल गई पर स्मृति चुनाव हारने के बाद राजनीती के बिल्कुल हाशिए पर चली गई, चर्चा तो यह भी चली थी कि पार्टी में अपनी उपेक्षा से परेशान समृति ने वापस टीवी का सहारा लिया और सास भी कभी बहू में फिर से अपनी नई शुरूआत की, पर अब समृति का नाम बंगाल की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल किया गया है तो राजनीतीक गलियारों में चर्चा है कि क्या एक बार फिर बीजेपी आलाकमान समृति पर भरोसा दिखा रहे हैं और वापस पार्टी में उनका कद उंचा किया जा रहा है, खैर ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि सम्राट चौधरी और स्मृति ईरानी बीजेपी आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं या नहीं, बंगाल के वोटर्स पर इनका जलवा बिखरेगा ये भी वक्त ही तय करेगा। वैसे चलते चलते आपको बता दें कि बंगाल में 292 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंने वाले हैं और यहां पर बीजेपी राज्य सुरक्षा,घुसपैठियों, भ्रष्टाचार और ‘डबल इंजन’ सरकार के विकास मॉडल को मुद्दा बना रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *