सम्राट चौधरी के खिलाफ क्या माहौल बनाने की कोशिशें शुरू

बिहार की राजनीती में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्यता लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं और दूसरी तरफ पता चला है कि सम्राट चौधरी भी दिल्ली पहुंच गए हैं, पर इन सब के बीच बड़ी खबरें यही आ रही है कि बिहार में क्या सम्राट चौधरी को cm बनाने से कुछ नेता खुश नहीं हैं और यही कारण है कि बीजेपी ने cm के नाम को लेकर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है, दरअसल हाल ही में बीजेपी office के बाहर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर एक पोस्टर लगा दिया गया , इसमें बाल्मीकि समाज संघ के नाम से सम्राट चौधरी को ही cm बनाने की अपील की गई थी, पर इस पोस्टर को लगते ही इतना विवाद हो गया कि तुरंत वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे फाड़कर हटा दिया और बीजेपी ने भी स्पष्ट कर दिया कि पोस्टर उनकी पार्टी ने नहीं लगाया , अब चर्चाएं यही हो रहा है कि जानबूझकर इस पोस्टर को लगाया गया है जिससे सम्राट चौधरी के नाम की ओर हवा बने या फिर सम्राट के खिलाफ सियासी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। और उन्हें cm ना बनाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश हो रही है, जो भी हो दबाव तो बना और पोस्टर तुरंत हटा लिए गए, अब देखना यही है कि क्या बीजेपी और jdu आलाकमान इस दबाव में काम करते हैं या अपना ही कोई निर्णय लेते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *