Bihar —अंदर की खबरें लालू के विधायक चले बाहर की ओर

तेज प्रताप के बयानों को लोग अकसर हल्के में ही ले लेते हैं पर पिछले कुछ समय से जब से तेजप्रताप राजनीती में कुछ ज्यादा सक्रिय हो गए हैं और अपने भाई तेजस्वी की गलतियों को सरेआम सामने लाने लगे हैं जनता उनकी बातों को भी सुनने लगी है और मानने लगी है कि कहीं ना कहीं कुछ सच ही बोल रहे हैं और हाल ही में तेजप्रताप के एक बयान से बिहार की राजनीती में हलचल पैदा हो गई है, जी हां तेजप्रताप ने कहा है कि  RJD की अब वो हालत हो गई हैं कि  उसके 25 विधायकों को कोई , कभी भी तोड़ सकता है। साथ में उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि जब से वो RJD  से बाहर आए हैं, पार्टी का पतन शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि  तेजस्वी यादव के कारण ही पार्टी की यह हालत हुई है क्योंकि तेजस्वी पब्लिक से पूरी तरह कट गए हैं और जनता उन्हें भूलने लगी है और ऐसे में कोई भी आसानी से पार्टी को तोड़ सकता है।  तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार की तारीफ में भी पुल बांधे और कहा कि  बतौर मुख्यमंत्री उन्हें 10 में से 9 नंबर मिलने चाहिएं। तो तेज प्रताप यादव की इन बातों से जहां  नीतीश खेमा खुश है वहीं  RJD में   बैचैनी फैल गई है  कि कब कौन सा विधायक साथ छोड़ दे। ।

मोदी भक्त ने क्यों कहा UP का मैदान एकतरफा नहीं 

यूपी में भी अगले साल चुनाव होंने हैं और इसके लिए सभी दल  तैयारियों में अभी से जुटे दिखते हैं , पर यहां चर्चाएं सिर्फ बीजेपी और अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी की ही होती रहती है क्योंकि सबको पता है कि यूपी में इस बार का मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही है, कांग्रेस और मायावती तो बस कुछ वोट काटने का ही काम करेगी, जो भी हो योगी सरकार को भी इस बात का पता है कि उनको किसी से टक्कर मिलनी है तो वो अखिलेश यादव हैं, कुछ ऐसा करते हैं कि सीटे निकाल कर ले ही जाते हैं,और अब तो बीजेपी के शुभचिंतक और मोदी भक्त माने जाने वाले कुमार विश्वास ने भी ऐसी बात कह दी जिससे साफ लगता है कि बीजेपी को यूपी में किसी से खतरा है तो वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से ही है, जी हां हाल ही में एक इंटरव्यू में  कुमार विश्वास ने कहा कि लोकसभा चुनाव वाला अखिलेश यादव का चेक अभी बाउंस नहीं हुआ है, चेक शक्तिशाली है और यूपी का मैदान एकतरफा नहीं है।  वैसे कुमार विश्वास की बात सही भी है क्योंकि लाल  2024 के यूपी में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को  बड़ा झटका दिया था। बीजेपी को 36 सीटों पर रोकने का काम अखिलेश के कारण ही हुआ, हालांकि चुनाव कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर लड़ा था पर  37 सीटों पर अखिलेश का ही करिसमा चला और 6 सीटे कांग्रेस ने जीती । अब इस समय यूपी में जहां बीजेपी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ  एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, मेट्रो जैसी विकास परियोजनाओं पर चुनाव प्रचार कर  रही है वहीं अखिलेश भी अंदर ही अंदर इसका तोड़ निकालने के लिए जबरदस्त काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *