By arati jain 

ग्रहों की दशाएं आपके जीवन में लगातार आ रही तो पहचानिए –   अच्छे डॉक्टर-  वैद्य बन सकते  

पूरे 27 नक्षत्र होते हैं और सभी का असर अलग अलग पड़ता है हमारे जीवन में नक्षत्रों का महत्व है। नक्षत्रों का हमारे जीवन में बड़ा प्रभाव पड़ता है, यह हम बहुत ही अच्छी तरह से जान सकते हैं अपने व्यवहार से और जो आपके सामने बैठा हुआ है उसके व्यवहार से । हमारे  नक्षत्र  27 होते हैं। 27 नक्षत्रों में जो नक्षत्र आपके जिस ग्रह में आता है वही नक्षत्र का प्रभाव आपके जीवन में ज्यादा माना जाता है। जैसे अश्विनी नक्षत्र है आपका और आपका अश्विनी नक्षत्र चंद्रमा के ग्रह के अंदर आ रहा है तो आपके ऊपर अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव ज्यादा होगा क्योंकि चंद्रमा से ही हमारी कुंडली का शुभारंभ होता है। हमारी सारी यात्रा चंद्रमा से ही शुरू होती है। और इसके साथ-साथ अगर कोई नक्षत्र तीन चार ग्रहों को देखता है या रूल करता है तो उसका प्रभाव भी आपके जीवन पे बहुत ज्यादा आएगा। नक्षत्र आपके जीवन में आपके व्यवहार के बारे में बताएगा। आपकी जीवन शैली के बारे में बताएगा और आप किस तरह से अपना जीवन यापन करते हैं वह भी नक्षत्र अपना प्रभाव देता है। तो नक्षत्रों की श्रंखला में सबसे पहला नक्षत्र है हमारा अश्विनी नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र केतु ग्रह का मालिक है और साथ ही साथ मेष राशि में आता है। हर राशि में तीन-तीन नक्षत्र आते हैं। तो सबसे पहला नक्षत्र मेष राशि में अश्विनी आता है। तो अब अश्विनी नक्षत्र पर आपकी मेष राशि का असर होगा। केतु ग्रह का असर होगा और साथ ही साथ वह जिस घर में बैठा है उसका भी असर होगा। तो इन सब चीजों का कॉम्बिनेशन देख के ही आप अपने नक्षत्र के बारे में ज्ञान ले सकते हैं। कैसे आप पहचाने कि आप व्यवहार से नक्षत्र को देखें।

यह नक्षत्र आदमी को बहुत ऊर्जावान बनाता है,  उसमें बहुत ज्यादा काम करने की एनर्जी होती है

अश्वतनी नक्षत्र जो होता है वह आदमी को बहुत ऊर्जावान बनाता है। उसमें बहुत ज्यादा काम करने की एनर्जी होती है। वो खाली बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं करता। पर एक बात उसमें और होती है कि वह बहुत जल्दबाज होता है। वह हर काम को बिना कोई निर्णय लिए शुरू कर देता है और बाद में उस बात के बारे में सोचता है। तो इस नक्षत्र का प्रभाव अगर जीवन में ज्यादा है तो इस बात का आपको ध्यान रखना पड़ेगा। और इसका जो एक सिंबल होता है वो होता है घोड़े का सिर। जी हां। जैसे घोड़ा ऊर्जावान है। अपने उसमें सुनने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। हर आहाट को पहचान लेता है। तो ऐसे ही अश्विनी नक्षत्र अगर प्रभावशाली है आपकी कुंडली में तो आप में भी यह गुण आ जाएगा। तो इसके लिए आपको क्या करना होगा कि आपको अपने जो भी आप काम कर रहे हैं उस पे आपको फोकस रखना पड़ेगा। जैसे आप घोड़े का सवार होता है वो घोड़े की आंखों के दोनों तरफ एक लगाम लगा देता है जिससे घोड़ा का ध्यान इधर से उधर ना जाए वो सिर्फ सीध में देखे वैसे ही आपको फोकस करके  आगे बढ़ना चाहिए

इनमें हीलिंग पावर बहुत अच्छी होती है – दूसरों को हील करने की क्षमता बहुत ज्यादा

इसके बाद जो है इसका जो पक्षी होता है वो हंस होता है हंस का काम क्या होता है खराब और अच्छे में भेद करना मतलब अच्छे गुणों को को अलग करना और खराब भी जो भी है उनको अलग करना तो इनमें बहुत अच्छी क्षमता होती है कह लीजिए इन पावर होती है हंस की तरह से वो एक आदमी के व्यक्ति से आदमी के व्यक्तित्व को आराम से पहचान लेते हैं और साथ ही साथ जो इसके जो देवता माने जाते हैं वो अश्विनी कुमार माने जाते हैं। अश्विनी कुमार जो है वह देवताओं के वैद्य हैं। तो इसका मतलब क्या हुआ कि इनमें हीलिंग पावर बहुत अच्छी होती है। इनमें दूसरों को हील करने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। अगर तीन चार ग्रह आपके अश्विनी नक्षत्र में है और उन ग्रहों की दशाएं आपके जीवन में लगातार आ रही हैं तो वो व्यक्ति बहुत अच्छा डॉक्टर वैद्य और उसको दवाइयों के बारे में बहुत अच्छी नॉलेज हो सकती है।

फोकस जरूर रखना पड़ेगा 

इसमें आपको ध्यान रखना पड़ेगा कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है। जैसे अपने फोकस पे ध्यान रखिए। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लीजिए और साथ ही साथ अपने को इतना जुझारू बनाइए। जुझारू बनिए। अगर आप में थोड़ा बहुत आलस आता है तो उस आलस को दूर करिए। क्योंकि हो सकता है कोई दूसरा ग्रह आपको आलस दे रहा हो। दूसरा ग्रह आपको एक काम करने की क्षमता में थोड़ा सा उदासी दे रहा हो तो वो आपको दूर करनी पड़ेगी। अगर आपको इस नक्षत्र का प्रभाव बहुत अच्छा चाहिए। और इस तरह से हम अश्विनी नक्षत्र के व्यक्ति के पहचान सकते हैं और उनके व्यवहार से आपको पता चल सकता है कि वो किस नक्षत्र का स्वामी है या किस नक्षत्र का उसके ऊपर असर जाता है।

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *