By Arati Jain
डर लग रहा है-बदले की भावना से बचना है तो करें इस मंत्र का जाप
आज मृगशिरा नक्षत्र के बारे में जानेंगे। इसके ऊपर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। इस नक्षत्र का प्रभाव किसी के ऊपर बहुत ज्यादा है तो वो सचेत होगा, वो बहुत साहसी होगा। उसमें बदला लेने की भावना बहुत ज्यादा होगी। और साथ ही साथ अगर उसको खतरे की कोई भी चीज सुगंध आती है, खतरे का कोई भी आभास होता है, तो वो उस जगह से छोड़ कर के भागने की कोशिश करता है। साथ ही साथ ये लोग बहुत मेहनती भी होते है। यह तो हो गए इसके प्रभाव और लक्षण।
पुलिस फोर्स – पैरामिलिट्री या सेना में मिल सकती सफलता
अब इन प्रभाव और लक्षणों का अगर आपके जीवन में या आपके आसपास के किसी लोग में आपको यह प्रभाव दिखता है तो उसके लिए आप कुछ चीजों का ध्यान रख के इस नक्षत्र का फायदा उठा सकते है जैसे कोई व्यक्ति बहुत मेहनती है, साहसी है, डेयरिंग है तो पुलिस फोर्स में जा सकता है। पैरामिलिट्री फोर्स में जा सकता है। जहां पर उसका इस गुण का बहुत अच्छा उसको प्रभाव मिलेगा , साथ ही साथ यह बहुत अपने बातों से दूसरों को अपने इन्फ्लुएंस में बहुत जल्दी ले लेते हैं। तो अगर यह गुण आपको अपने में दिखाई देता है या अपने आसपास के लोगों में दिखाई देता है तो वो व्यक्ति मार्केटिंग में जा सकता है। सेल्स में जा सकता है। जहां पर अपने बातों के इन्फ्लुएंस में लेकर के वो अपने व्यापार में, अपनी नौकरी में अपनी सफलता को पा सकता है।
दोस्त का साथ मुसीबत में ना छोड़े- बदला लेने की बजाय let go करना रहेगा फायदेमंद
पर इनमें इनमें बदला लेने की भावना भी बहुत ज्यादा होती है। अगर किसी कोई इनको धोखा देता है तो ये बदला लेने से पीछे नहीं हटते। तो यहां पे आपको थोड़ा सा अपने को कंट्रोल करना पड़ेगा। Let go यानी जाने दो की नीती अपनानी पड़ेगी, भगवान के भरोसे छोड़ दो जो उसके साथ होगा देखा जाएगा। मैं क्यों हूं, मैं कौन होता हूं कुछ करने वाला? इस भावना को अपन अंदर लाइए और इस भावना को अपने अंदर से निकालिए। साथ ही साथ साथ ही साथ अगर आप कहीं विपत्ति में फंस करके वहां से भागते हैं तो अच्छी बात है अगर आप अकेले हैं आपको चार गुंडों ने घेर लिया है आप वहां से भाग रहे हैं बहुत अच्छी बात है। मौका देखकर अपने को बचाना बहुत अच्छी कला है। पर अगर कोई आपका साथी विपत्ति में है और आप उसको छोड़के भागते हैं तो ये आपके लिए अच्छा नहीं होगा। तो थोड़ा सा यहां पर आपको अपने कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना पड़ेगा कि कहां पर आपको जाना है और कहां पर आपको सामना करना है। क्योंकि जो इस नक्षत्र का जो जानवर होता है वो हिरण होता है। हिरण हमेशा ही बच कर के भागने की कोशिश करता है और साथ ही साथ उसमें जो एक गति होती है वो हमेशा इधर से उधर इधर से उधर घूमता रहता है। चंचल स्वभाव होता है। आपके अंदर भी यह चंचल स्वभाव है। चंचल स्वभाव अच्छा है, पर कहां पे चंचलता दिखानी है, कहां पे आपको शांत होना है, यह आपको अपने विवेक से ही देखना पड़ेगा।
कमल के फूल का चित्र अपने पास रखने से क्या हो सकते फायदे सकते
और इसके साथ अगर आप इस नक्षत्र का अच्छा प्रभाव अपने जीवन में लेना चाहते हैं, तो अपने साथ एक कमल के फूल का चित्र अपने पास रख सकते हैं, साथ ही साथ इस मंत्र का जाप करिए। ओम इम। ओम इम। ओम। इस मंत्र का जाप करने से आपके अंदर जो इस नक्षत्र की नकारात्मक ऊर्जा है वह कम होगी और आप एक अच्छे पथ पर चलने की कोशिश करेंगे। मंत्र कोई बहुत बड़ा नहीं है और
कोई इसके साथ कोई बंधन भी नहीं है कि सुबह करना है, शाम को करना है, दिन में करना है। नहाकर करना है, कोई बंधन नहीं है, बस मुंह झूठा नहीं होना चाहिए। अगर आपने कुछ खा रखा है, आप कुल्ला कर लीजिए। दो घूट पानी पीजिए। अपने मुंह को साफ कीजिए और इस मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं। और अगर आपको डर लग रहा है तब भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। आपको अंदर बदले की भावना के कारण गुस्सा आ रहा है तब भी आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। जब भी आपको कहीं भी कोई उल्टा असर दिखता है अपने जीवन में तो इस मंत्र के जाप के द्वारा आप अपने मन को शांत कर सकते हैं और अपने जीवन को और भी आगे अच्छा बना सकते हैं।
