आजम खान को Home minister बनाने का सपना देखते रहिए—अखिलेश पर तंज
हाल ही में यूपी का एक विडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बहुत से अल्पसंख्यक लोग मिलकर पुलिस की पिटाई कर रहे हैं, इस को योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ी गंभीरता से लिया सीधा अखिलेश यादव के खिलाफ ही जोरदार हमला बोला दिया, उन्होंने कहा है कि आप लोग ही आजम खान को गृहमंत्री बनाने की बात कर मुजफ्फरनगर जैसा दंगा प्रदेश के शहर-शहर में शुरू कराना चाहते हैं। यह सपना सच नहीं होने वाला है। ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि सत्ता का सपना इस जन्म में तो छोड़ ही दीजिए, राजभर ने लगे हाथों कुछ पुरानी बातों का भी जिक्र कर दिया और कहा कि जिस आजम खान आपके यानी अखिलेश के मंच से भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भू-माफिया बताया आप उसे ही गृह मंत्री बनाने का सपना पाले हुए हैं। आजम खान यदि सता में आ भी गए तो ये जान लीजिएगा वो गैर यादव पिछड़ों और बहुजन समाज के खिलाफ बहुत षड्यंत्र और पाप करेगा। क्या-क्या जुल्म ढाएगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।राजभर ने अखिलेश पर तंज सकते हुए यह भी कह दिया कि जबसे आपकी पार्टी की तरफ से आजम खान को गृहमंत्री बनाने के सपने का ऐलान हुआ है, समूचा बहुजन समाज डरा हुआ है लगता है आपको बहुजन समाज को डराने में ही तो मजा आता हैं।
तेजस्वी यादव जुबान क्या फिसली BJP के निशाने पर आए
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी तेजस्वी पर हमला करने को कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और इसके पीछे कारण भी है कि दोनों के बीच छतीस का आंकड़ा चलता रहता है, अब हाल ही में उन्होंने इशारों ही इशारों में तेजस्वी यादव पर नशे में होने का आरोप ही लगा दिया है। वैसे तेजस्वी भी कम नहीं हैं, उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे जीतन राम मांझी को उनपर तंज कसने का अवसर मिल गया। दरअसल हाल ही में पटना में RJD p के आफिस में माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि मनाई गई इस दौरान वहां मौजूद नेता प्रतिपक्ष ने श्रद्धांजलि देते समय गलती से दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी का नाम ले लिया, बस फिर क्या था जीतन राम मांझी के साथ बिहार में बीजेपी नेताओं ने इस अवसर को हाथ खोल कर लपक लिया, सबसे पहले बिहार बीजेपी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा फेलस्वी जी, आपसे ना हो पाएगा! दशरथ मांझी जी को श्रद्धांजलि देनी थी, शहजादे ने जीतन राम मांझी जी को ही श्रद्धांजलि दे दी!’ फिर मांझी ने भी तेजस्वी यादव को जमकर सुनाया है। जीतन राम मांझी ने पोस्ट में लिखा कि नशा शराब में होती तो नाचती बोतल। लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे। नशा कुछ भी करा सकता है।
