धोखा मिलने और फिर डिप्रेशन में जाने के चांस बढ़ जाते
नक्षत्रों की श्रंखला में पुष्य नक्षत्र के बारे में बता रही हूं, पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। यह हर जगह अपना शुभ प्रभाव देता है। पर विवाह का योग इस नक्षत्र में शुभ नहीं होता। मतलब इस नक्षत्र में विवाह नहीं करते। और इस नक्षत्र की कुछ विशेषताएं हैं तो कुछ कमियां भी होंगी। तो आप कैसे पहचानेंगे कि आपके ऊपर इस नक्षत्र का शुभ प्रभाव है या अशुभ प्रभाव है। तो देखते हैं इसकी विशेषताएं और कुछ कमियां।
इस नक्षत्र का प्रभाव अगर तो व्यकित सहायता के लिए सदा आगे रहेगा
सबसे पहले हम विशेषताएं देखते हैं। इस नक्षत्र का प्रभाव अगर आपके ऊपर या आपके जानने वालों के ऊपर बहुत ज्यादा है तो आदमी में हमेशा दूसरों की सहायता करने की भावना बहुत ज्यादा होगी। हमेशा वह दूसरों की सहायता करने में तत्पर रहेगा और चाहे वो इसके लिए ना दिन देखेगा ना रात देखेगा ना यह देखेगा कि मेरा कुछ काम अटका हुआ है या मेरे परिवार को कुछ चाहिए। बस दूसरे ने कहा कि मेरी परेशानी ज्यादा बड़ी है तो तुरंत उसकी सहायता के लिए चल देगा। पर यह चीज कई बारी अच्छी भी होती है और कई बार बुरी भी होती है। साथ ही साथ इसमें पोषण देने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। अगर नक्षत्र का प्रभाव अच्छा है तो आपका डाइजेशन बहुत अच्छा होगा। आप कुछ भी खाइए वह आपको पोषण देगा ही देगा। पर बुरा प्रभाव है तो आगे बताएंगे और साथ ही साथ सहायता करने की भावना ही सबसे ज्यादा होती है और इस नक्षत्र को इसी कारण राजा कहा जाता है।
कोई बार -बार तारीफ कर रहा सावधान रहने की जरूरत —धोखा और फिर डिप्रेशन
अब कुछ कमियां हैं। सबसे पहली सहायता करने की भावना। दूसरा आदमी अपनी काम के लिए इनकी झूठी तारीफ करके इनको सीढ़ी पर चढ़ा के अपना काम निकाल लेता है और बाद में अपना मुंह पोंछ के निकल पड़ता है , जिससे इनको अवसाद होता है। यह डिप्रेशन में आ जाते हैं और डिप्रेशन कई बार बहुत हद तक आगे भी बढ़ जाता है। तो इसमें आपको सावधानी रखनी है और साथ ही साथ यह थोड़े कान के कच्चे भी होते हैं। अगर कोई आदमी किसी के बारे में इन्फ्लुएंस में लेकर के गलत बात बता दे तो इन्फ्लुएंस में आकर यह दूसरों का बुरा भी कर देते हैं। साथ ही साथ अपने को दिखाने की आदत बहुत ज्यादा है। मतलब अपना मैं सबसे बड़ा हूं। मेरे आगे कोई नहीं है और इसका फायदा भी कई लोग उठाते हैं और आपको सीढ़ी पर चढ़ाकर अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं। साथ ही साथ अगर आप दूसरों की सहायता करते हैं ना दिन देखते हैं ना रात देखते तो इसमें आपकी हेल्थ भी डिस्टर्ब होती है
