Reiki करने के बाद ततैया का डंक-दर्द दोनों ही गायब हुए

रेकी सीखने के बाद मेरे सभी स्टूडेंस को बहुत फायदे हुए हैं और मैं लगातार उनसे बात करके उनके एक्सपीरियंस आप तक पहुचा रही हूं तो मैं अपनी एक स्टूडेंट शशि सिंगला जी बात कर रही हूं जो बहुत सालों से हमारे साथ जुड़ी हुई है और उनके पास बहुत अच्छे एग्जांपल है रेकी में। शशि सिंगला जी बताती हैं कि जैसे जैसे मैने रेकी पर विश्वास करना शुरू किया इसने मेरी हर तरह से मदद की। जैसे अभी थोड़े समय की बात है मैं कपड़े सुखा रही थी और कपड़े सुखाते सुखाते मैंने एक गंदे कपड़े को झाड़ दिया। झाड़ते झाड़ते क्या देखा उसमें तो भरड बैठी हुई थी। वे मेरे हाथ पर आकर चिपक गई। वो डंक मार रही थी, दर्द भी हो रहा था तो अचानक जैसे कि किसने कहा कि रेकी शुरू करो, बस माइंड ने बस यही संकेत दिया। इसके बाद मैने अपने ऊपर रेकी के सिंबल डाले, सिंबल डालते डालते रेकी करती रही, बस ना डॉक्टर के जाना पड़ा हमें न कहीं जाना पड़ा। ना कोई दवाई ली और शाम तक हमारा हाथ बिल्कुल ठीक हो गया।

Reiki भगवान की दी हुई शक्ति है

शशि सिंगल मानती हैं कि रेकी परमात्मा की दी हुई शक्ति है, ये गुरु के द्वारा दी हुई शक्ति है जो हमें मिलती है। इसे ब्लेस करते रहे। सामने वाले को भी ब्लेसिंग दे। अपने आप को ब्लेसिंग परमात्मा खुद दिलवा देता है तो शशि जी के उदाहरण से आप समझ जाइए कि कईं बार कुछ ऐसा हो जाता है और समझ में नहीं आता कि क्या करें, कईं लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। डॉक्टरों के भागते हैं। आपके हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। लेकिन रेकी सीखने के बाद कम से कम छोटी छोटी बीमारियों से अपने को ठीक रखा जा सकता है, आपकी अपने शरीर की शकित आपको ठीक होंने में मदद करती है।

Reiki में प्रतीक चिन्हों का इस्तेमाल बहुत जरूरी

रेकी में हमारे प्रतीक चिन्ह होते हैं। जिनका इस्तेमाल समस्या के हिसाब से किया जाता है , रेकी एक बहुत अच्छी पद्धति है। हमारी कोशिश है कि हम घरघर रेकी जनजन रेकी पहुंचाएं , जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि रेकी गिव एंड टेक पर काम करती है मतलब जिसकी रेकी करें बदले में उनसे जरूर कुछ लें, चाहे पैसा नहीं कोई उपहार ही ले सकते हैं, चाहिए। इससे रेकी बहुत जल्दी अपना असर दिखाती है नहीं तो बिना लिए रेकी करने से रेकी करने वाले पर नगेटिप इफेक्ट आ जाता है। रेकी में आदान प्रदान करते हैं तो रिजल्ट बहुत अच्छे आते हैं वर्क बहुत अच्छा करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *