Up समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी होगा- कांग्रेस को तीसरा झटका 

समाजवादी पार्टी कांग्रेस को ना केवल लगातार झटके पर झटके दिए जा रही है बल्कि अखिलेश यादव जो भी निर्णय ले रहे हैं उससे पता चल रहा है कि इस बार वो कांग्रेस को उसकी पूरी हैसीयत दिखा रहे हैं, अखिलेश के निर्णय बता रहे हैं कि  यूपी में वहीं किंग हैं, वहीं बड़े भाई और सीटों के बंटवारे पर उनका ही आखिरी निर्णय माना जाएगा, सबसे पहले  समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 25 सीट देने की बात कही, फिर बिना उससे पूछे 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए और सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टा आज लखनउ में  अपना  जन मन घोषणा पत्र और ’27 का संकल्प PDA का प्राण पत्र  की घोषणा भी कर रही है, यह कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका है कि बिना गठबंधन में आए समाजवादी पार्टी अपना घोषणापत्र भी जारी कर रही है, पता चला है कि इस कार्यक्रम में आजम खान भी आएंगे और इसमें किसानों को मुख्त बिजली देने , जातीय जनगणना का वादा और महिलाओं को हर साल 40 हजार रूपए देने की कईं लुभावने वादे  शामिल हो सकती है। अखिलेश के तीन झटकों के बाद कांग्रेस के कईं नेता बहुत गुस्से में हैं और खुलकर समाजवादी पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं, इनमें सबसे पहला नाम सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद है जो कह रहे हैं हम भिखारी नहीं हैं और अब समाजवादी पार्टी के साथ नहीं बैठेंगे, कारण यही है कि जिन पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें दो सीटें सहारनपुर जिले से आती हैं और यहां से इमरान मसूद अपने पसंदीदा नेता उतारने चाहते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने उनका खेल बिगाड़ दिया इसलिए वो गुस्से में हैं, दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी भी खुलकर कह रहे हैं कि वो तीन डिजिट से नीचे नहीं मानेगे।

Priyanka Gandhi को गुस्सा भी आता है 

हमेशा हंसती -मुस्कुराती प्रियंका गांधी , शांत स्वाभाव, गुस्से से दूर रहना तो क्या प्रियंका किसी को थपपड़ मार सकती है, ये सोचने वाली बात है लेकिन हां प्रियंका ने थप्पड़ मारा था यह बात अलग थी जब उन्होंने थप्पड़ मारा तो वो कोई नेता नहीं थी बलिक स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ही थी, प्रियंका गांधी का थप्पड़ मारने का सुनाया गया विडियो काफी वायरल हो रहा है , दरअसल राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें प्रियंका गांधी के साथ वो अपनी   मां सोनिया गांधी के  में पुराने किस्से याद करते दिख रहे हैं और इसी चर्चा में प्रियंका बता रही है कि उन्होंने स्कूल में एक बच्चे को जोरदार थप्पड़ जड़ा था., प्रियंका ने बताया कि उस  बच्चे ने प्रियंका के चाचा संजय गांधी को चोर कहा था जो सुनकर वो गुस्सा हो गईं थीं और उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया था. यहां राहुल गांधी उनसे कह रहे हैं कि तुम्हे याद है इलेक्शन हारने के बाद जब हम पहली बार स्कूल गए थे. इस पर प्रियंका कहती हैं हां मुझे याद है. प्रियंका यह भी बताती हैं कि उस समय एक छोटा बच्चा मेरे पास आया और उसने मुझसो कहा था कि  तेरा चाचा जेल में हैं,  वो चोर है बस मुझे गुस्सा आ गया और मैने  उसे जोर से थप्पड़ मार दिया. वह  रोने लगा तो  टीचर ने मुझे डांटा और फिर मां को यानी ‘सोनिया गांधी को स्कूल बुलाया गया.था, इसी तरह इस विडियो में कईं और बातों की भी चर्चा की गई है एक चर्चा यह भी थी कि बिहार के एक दौरे के समय उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा ना के बराबर थी और जब वो यानी राजीव गांधी खुली जीप में सफर कर रहे थे और इसी दौरान विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पत्थर और ईंटों से हमला कर दिया था।