प्रियंका चोपड़ा ने क्या की राघव के लिए सीधे PM मोदी से बात

 

बीजेपी में राघव चड्डा के शामिल होंने कोे कईं दिनों बाद भी उनकी एंट्री को लेकर रोजाना कोई ना कोई नया शगूफा सामने आ रहा है, चर्चाएं गर्म थी कि राघव के बढ़ते कद से परेशान केजरीवाल ने उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया, यह भी कहा जा रहा था कि ईडी के पड़ने वाले छापे से घबराकर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया पर सवाल यही खड़ा हो रहा है कि आखिर राघव चड्डा को बीजेपी में इतनी आसानी से एंट्री कैसे मिल गई क्या राघव ने अपने साथ सात सांसदों को लाने की गारंटी देकर बीजेपी आलाकमान के समक्ष अपनी अर्जी पेश की या इनकी एंट्री के पीछे सीधा PM मोदी का हाथ था , जी हां सुनकर आश्चर्य तो हो रहा होगा पर अगर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के दावे की बात करें तो लगता है कि राघव चड्डा की एंट्री के पीछे बड़ा खेला हुआ है, नवजोत कौर ने अपने एक पॉडकास्ट में कहा है कि फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने राघव के लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिफारिश की थी और उनके अनुरोध के बाद ही राघव को बड़ी आसानी से बीजेपी में जगह मिल गई,नवजोत कौर का यह भी कहना है कि अपनी बहन परिणीति चोपड़ा , जो राघव की पत्नी है उनकी मदद करने के लिए प्रियंका ने PM मोदी से अपने अच्छे रिश्ते का फायदा उठाया , परिणीति चोपड़ा के जरिए प्रियंका चोपड़ा जानती गई थी कि कि राघव और आप के बीच संबंध बिगड़ते जा रहे हैं और उन्हें ईडी जांच का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रियंका ने आगे बढ़कर राघव को बचाने में अपनी बहन परिणीति की मदद की।

BJP में किस कारण बढ़ गया राघव चड्डा का कद

वैसे इसके साथ माना यह भी जा रहा है कि राघव जब अपने साथ सांसदों की फौज भी ले आए तो बीजेपी में उनकी एंट्री को एक इज्जत भी मिल रही है। राजनीती में राघव का कद एकदम से बढ़ गया है और उनके इस धमाकेदार कदम से बीजेपी तो क्या कांग्रेस के भी कईं नेता उनके कायल हो गए हैं, हाल ये है कि कईं कांग्रेसी तो उनपर होने हमलों का भी आगे बढ़कर जवाब दे रहे हैं ,मतलब आप की ओर से उनपर किए जाने वाले बयान पर एक तरह से राघव का बचाव कर रहे हैं, जी हां हाल ही में जब आम आदमी पार्टी ने नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को सांसद नहीं बनाया होता तो परिणति चोपड़ा से उनकी शादी ही नहीं हो पाती तो इस कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने AAp पर पलटवार करते हुए कह दिया कि अगर भगवंत मान CM नहीं होते, तो वह दूसरी बार शादी नहीं कर पाते, उन्होंने राघव चड्ढा का बचाव करते हुए यह भी कहा कि वह तो युवा हैं उनकी शादी तो आखिरकार हो ही जाती, अपनी मौजूदा पत्नी से नहीं तो किसी ओर से।

 

पंजाब की राजनीति में मची सबसे ज्यादा हलचल

जो भी हो राघव चड्डा के बीजेपी में आने से चाहे बीजेपी को इतना फर्क नहीं पडा, देश की राजनीती भी इससे प्रभावित नहीं होगी पर पंजाब में इसको लेकर जबरदस्त हलचल मच गई है, जहां कांग्रेस को सीधे तौर पर लग रहा है कि बीजेपी ने राघव चड्डा को एक रणनीती के तहत तोडा है और अब उसकी नजरें पंजाब की गद्दी पर हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राघव का बचाब तो किया पर साथ ही यह आरोप भी लगाया है कि राघव चड्डा के जरिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब में कांग्रेस को कमजोर करने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं आप की इस टूट से पंजाब में अकाली दल के हौसले बुलंद हो गए हैं, दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल कह रहे हैं कि अब पंजाब में अब सीधी लड़ाई हमारी और कांग्रेस के बीच है, बादल ने यह भी आरोप लगाया कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को इनाम देने के बजाय आम आदमी पार्टी ने ‘राज्यसभा के टिकट बेचकर’ अपने ही कार्यकर्ताओं को नाराज किया , उन्होंने यह भी कहा कि आप पार्टी छोड़कर जाने वाले कुछ सांसद तो मूल रूप से पंजाब के भी नहीं थे और उन्होंने संसद में कभी पंजाब की समस्याओं के बारे में बात ही नहीं की। जो भी हो अगल साल पंजाब में चुनाव हैं और देखना यही है कि उससे पहले पंजाब में कोई बड़ा खेला करने में राघव चड्डा कामयाब ना हो जाएं, इससे कांग्रेस तो क्या अकाली दल के सपनों पर भी गाज गिर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *