Modi जी से भी बड़ा बंगला बनवा रहे
केजरीवाल के शीशमहल को कोई नहीं भूला होगा और दिल्ली तो क्या देश के लगभग हर नागरिक ने इसके जरिए आम कहलाने वाले केजरीवाल का दोहरा चरित्र देखा है। जब उन्होंने बंगला यानी शीशमहल बनवाया तो आसपास के मकान को भी तोड़ केर अपने बंगले में मिलवा लिया, उनके घर के पर्दे लाखों रुपए के बेहतरीन टब, बेहतरीन क्वालिटी के नल, अनगिनत एसी कि चर्चा बहुत हुई , ऐसे में वो वीडियो
भी काफी वायरल हुआ था जब उन्होंने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर तंज कसते हुए कहा था कि उनके बाथरूम में भी चारचार एसी लगे हुए हैं। पर केजरीवाल ने सारी सीमा पार कर दी और यही कारण है जो माना जाता है कि केजरीवाल की दिल्ली में हार के पीछे शीशमहल बड़ा कारण बना आज इसकी चर्चा इसलिए की जा रही है कि अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लग रहा है वो भी केजरीवाल की राह पर चल निकले हैं।बिहार की राजनीति काफ़ी गरम है और छन छन कर खबरें आ रही है कि सम्राट चौधरी ने भी अपना जो बंगला है जिस बंगले में पहले जो सीएम रहते थे तमाम सीएम नीतीश कुमार रहते थे उससे पहले जो लोग मुख्यमंत्री बने थे वो रहते थे उस बंगले में उन्होंने आसपास के बंगले मिला लिए हैं और एक और शीशमहल बिहार में बन रहा है। बताया जा रहा है कि इस समय सम्राट चौधरी का बंगला इस कारण pm हाउस से भी बड़ा हो गया है , पूरे 15 एकड़ का बताया जा रहा है।
विपक्ष लगातार घेर रहा सम्राट चौधरी को
अब बिहार में यही चर्चा है कि ये वही सम्राट चौधरी है जो कल तक कानून को दुरुस्त करने की बात कर थे। सादगी सादा जीवन व्यतीत करने की बात करते थे। बड़े-बड़े एग्जांपल्स देते थे। और आज जैसे ही उनको कुर्सी मिली उनके तेवर ही बदल गए। और तेवर बिल्कुल वैसे बदले जैसे केजरीवाल के बदले थे, कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के। जाहिर तौर पर जनता भी अपने आप को कहीं ना कहीं फिर ठगा महसूस कर रही है , कि जिसे जनता के लिए चुना था वो अब सिर्फ अपने ही बारे में सोच रहा है , किसी राज्य का सीएम और ऐसा राज्य जो बहु ही गरीब राज्य है जहां के लोग जो है गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की बहुत ज्यादा संख्या ऐसे में उनके सीएम का इस तरह का शीशमहल बनना शर्म ही की बात लगती है।
शीशमहल ने छीन ली थी केजरीवाल की गद्दी—सम्राट चौधरी सावधान
लेकिन सम्राट चौधरी तो क्या बीजेपी आलाकमान को भी चौकन्ना हो जाना चाहिए। क्योंकि केजरीवाल का जो हाल है वह सामने है। उन्होंने बहुत सालों तक दिल्ली में राज किया। अच्छे से राज किया और जैसे-जैसे उनकी फितरत चेंज होती रही उनको लगने लगा कि मैं नेता हूं। मैं जिंदगी भर नेता बनके रहूंगा। दिल्ली पर राज करूंगा। इसलिए मैं जो चाहूं वो कर लूं मेरा। अब कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। और उन्होंने शीश महल की शुरुआत कर दी। और जो फल था वो सामने आया, केजरीवाल ने एग्जांपल सेट किया था जनता के सामने वो एक आम आदमी का एग्जांपल सेट किया था, कि मैं आम बनकर ही रहूंगा आप लोगों के बीच में ही रहूंगा ना मुझे बंगला चाहिए ना मुझे कार चाहिए मैं सिंपल सिंपलीसिटी में वो विश्वास करते थे शीला दीक्षित पे तंज कसते थे और जब अपनी बारी आई तो ऐसा किया तो केजरीवाल का जो हाल हुआ दिल्ली में उसको देख के बीजेपी आलाकमान को अभी से चौकन्ना हो जाना चाहिए और जो सम्राट चौधरी कर रहे हैं कहीं ना कहीं उस पर लगाम लगनी चाहिए ,बिहार में और ऐसा ना हो कि जनता आपसे नाराज हो जाए और जनता भूलती नहीं है।जनता काफी पावरफुल हो चुकी है। अब उसको बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। डिजिटल मीडिया का जमाना है। बहुत बातें बहुत जल्दी बाहर फैल जाती है। पहले तो चुपचुप खरीदते थे। सब कुछ हो जाता था। अंदर ही अंदर बहुत कुछ आप कर लेते थे। अपना बंगला बड़ा कर लेते थे। उसमें लाखों करोड़ों रुपए का इंटीरियर कर लेते लेकिन अब ऐसा नहीं है। वीडियो रील बाहर आ जाती है और जनता को पता चल जाता है कि अंदर क्या हुआ है।
