दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत को किससे हो रही है जलन

हाल ही में स्टालिन की हार के बाद जब दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत ने उनसे मुलाकात की तो चर्चाओं का बाजार काफी गर्म था कि रजनीकांत अपने प्रिय मित्र स्टालिन के हारने से बहुत दुखी तो हैं पर उससे ज्यादा उन्हें  विजय की इतनी जबरदस्त  जीत से सदमा लगा है, जो काम राजनीती में वो ना कर सके उनसे काफी जूनियर विजय ने कर दिखाया , और इन आरोपों पर मुंह बांधे बैठे  रजनीकांत ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इन सब आरोपो का खंडन किया। हाल ही में रजनीकांत ने अपने घर पर बुलाई एक मीडिया कांफ्रेस में साफ कहा कि एम के स्टालिन से उनकी दोस्ती  राजनीति से बिल्कुल अलग है और उन्हें विजय के जीत के आने पर कोई जलन भी नहीं हैं। रजनीकांत ने कहा कि  मुझे राजनीति से दूर हुए  लंबा समय बीत चुका है और जहां तक विजय का सवाल है विजय और मेरे बीच 28 साल की उम्र का अंतर है और जैसे ही वह जीते मैंने एक्स पर अपनी बधाई पोस्ट कर दी थी। रजनीकांत ने कहा कि जब मैं इस मैदान में हूं ही नहीं, तो मुझे उनसे जलन क्यों होगी? जो जिसके भाग्य में लिखा है, वह होकर रहेगा, और जो नहीं लिखा है, वह कभी नहीं होगा। साथ ही रजनीकांत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर वह चुप रहते, तो इन बातों को सच मान लिया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *