CONGRESS -सोचा नहीं था इतना भारी पड़ेगा गलत आरोप लगना

असम में हिमंता बिस्वा सरमा की शानदार जीत के पीछे उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है, उन्होंने अपने उपर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी नेता गौरव गोगोई और पवन खेड़ा के खिलाफ जबरदस मोर्चा खोलकर कांग्रेस के सरमा परिवार को बदनाम करने के प्लान को ना केवल पूरी तरह से घाराशायी कर दिया बल्कि तमाम कांग्रेियों को एक अच्छा खासा सबक भी दिया कि अगर चुनाव जीतने के चक्चर में झूठे आरोपों को सहारा लोगे तो उनका भी हाल उनके प्रिय नेता पवन खेड़ा जैसा हो जाएगा, जी हां कांग्रेस को उम्मीद थी कि बिस्वा सरमा पर आरोपों के बाद बीजेपी डिफेंसिव मूड में आ जाएगी और आसाम में उनको फायदा होगा पर बिल्कुल उल्टा ही हो गया बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी ने काउंटर अटैक कर माहौल बदल दिया, और अभी रिनिकी पवन खेड़ा को छोड़ने के मूड में नहीं है और उनकी बैंड बजाई हुई है, पवन खेड़ा बड़ी हुई दाढी के साथ अपने को सामान्य दिखाने की लाख कोशिश कर लें पर असम पुलिस ने उन्हें दिन में तारे दिखा दिए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने उनके खिलाफ एफआईआर करवा रखी है, सुप्रीम कोर्ट से भले ही उन्हें जमानत मिल गई पर कानूनी लड़ाई उनका पीछा नहीं छोड़ रही है।वैसे मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा लगातार कह रहे हैं कि वो पुलिस के साथ हमेशा सहयोग करते रहेंगे, पर एक बात तो साफ है कि इस केस के बाद दूसरों पर गलत इल्जाम लगाकर चुनाव जीतने या दूसरे को बदनाम करने की राजनीति चाल पर जरूर लगाम लगेगी, अगर कोई ऐसा करे तो नेता पवन खेड़ा की दुदर्शा को जरूर याद कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *