दिल्ली का लाल केजरीवाल -वापस नहीं आएगा –दो कारण

क्या corruption के इतने आरोप होने के बावजूद केजरीवाल दिल्ली में दोबारा सरकार बना पाएंगे, क्या  दिल्ली में होने वाले त्रिकोण मुकाबले से  क्या आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान होगा,  चूंकि अब दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है इसलिए ये कुछ सवाल चर्चाओं में बने हुए हैं। और साथ ही  दिल्ली में तीन पार्टियां बीजेपी, कांगेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली को हथियाने की जबरदस्त होड शुरू हो चुकी है।  केजरीवाल ने तो तुरंत अपना  चुनावी कैम्पेन भी लांच कर दिया —-फिर से जीतेगा दिल्ली का लाल… ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’। पर सवाल यही है कि क्या इस बार लाल की जीत संभव है या फिर दिल्ली में कांग्रेस से  नाता तोडना और साथ ही  कांग्रेस का जबरदस्त एक्टिव होना , केजरीवाल को भारी पड़ने वाला है। पिछले तीनों चुनावों में देखा गया था कि दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर थी और लड़ाई बीजेपी और आप के बीच ही थी, लेकिन इस चुनाव में परिसिथितियां बिल्कुल अलग बन गई हैं एक तरफ तो केजरीवाल सहित उनकी सरकार के कई नेताओं पर corruptoion के आरोप चल रहे हैं और दूसरा केजरीवाल का अपने लिए करोड़ों रूपए का महल खड़ा करना आम आदमी को पसंद नहीं आया है और माना जा रहा है इससे बड़ी संख्या में केजरीवाल के चाहनवालों ने उससे दूरी बना ली है। दूसरा जिस तरह से कांग्रेस पूरी शक्ति के साथ चुनाव में उतरी है वह भी आम आदमी का खेल बिगाड़ सकती है, क्योंकि माना यही गया है कि पिछले सालें में बीजेपी से बहुत ज्यादा कांग्रेस का वोटर आप के पाले में गया है और यही वोटर अगर वापस कांगेस आता है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान आप को और फायदा बीजेपी को मिल सकता है।

मनमोहन सिंह पर राजनीती कर रही Congress बीजेपी का करारा जवाब

पूर्व प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद उनका उनका   स्मारक बनाने के लिए मनचाही जगह ना मिलने पर हाल ही में कांग्रेस ने जमकर सिसायत की थी और मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने तक का आरोप लगा दिया था, पर कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा जब बीजेपी तो क्या कांग्रेस के अपने नेताओं के रिश्तेदारों में उसे याद दिला दिया की कांग्रेस ने अपने राज में ही अपने मर चुके नेताओं की कितनी बेकद्री की थी। इसमें पूर्व नरसिंह राव  के भाई  से लेकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी तक शामिल थी , और अब बीजेपी ने कांग्रेस को एक और  झटका देते हुए मनमोहन सिंह की याद में समाधि बनाने से पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए पहले समाधि बनाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को पत्र लिखकर बाकायदा इसकी जानकारी दी है। प्जानकारी मिली है  राजघाट के नजदीक बनाए गए राष्ट्रीय स्मृति स्थल में प्रणब मुखर्जी की समाधि के लिए जमीन की पहचान भी कर ली गई है।आपको बता दें कि शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस में उचित सम्मान नहीं मिलने पर पिछले कुछ  समय से लगातार कांग्रेस पर हमले किए हैं और अब मोदी सरकार के इस निर्णय से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या शर्मिष्ठा बीजेपी का दामन थाम रही हैं, वैसे सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर भी समाधि बनाने का भरोसा दिया है। कहा जा रहा है कि सरकार के अनुसार इसके लिए जल्द ही भूमि की पहचान और आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Congress -AAP की लड़ाई में महाराष्ट्र के नेता क्यों डरे

 दिल्ली में जिस तरह से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ जबरदस्त बयानबाजी शुरू कर दी है और दोनों ही तरफ के नेता एक दूसरे को बदनाम करने के लिए गड़े मुर्दें उखाड़ने से  भी बाज नहीं आ रहे हैं , ऐसे में इंडी गठबंधन के कई बड़े नेताओं को चिंता सताने लगी है कि इन दोनों पार्टियों की लडाई से उनके असली दुश्मन बीजेपी को कहीं दिल्ली की गद्दी हासिल ना हो जाए। इसकी पहल  शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने की उन्होने खुलेतौर पर दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच छिड़ी जंग पर चिंता जताई है। संजय राउत ने कहा की दोनों को  मर्यादा में रहना चाहिेए  जनता  सब देख रही है। माना जा रहा है जिस तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में   कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त  जुबानी जंग शुरू हो गई है उसपर ही  संजय राउत ने यह  नसीहत दे डाली है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले दोनों पार्टियां एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ीं और अब विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ें लेकिन मर्यादा और संयम के साथ लड़ें। राउत ने केजरीवाल पर देशद्रोही का आरोप लगाने पर भी नाराजगी जताई। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, rjd नेता तेजस्वी भी दबे स्वर में इसकी निंदा कर चुके हैं, वैसे खबरें यह भी हैं कि कांग्रेस आलाकमान भी नहीं चाहती की आप के खिलाफ इतने बिगड़े बोल बोले जाएं पर दिल्ली के कद्दावर नेता खासकर अजय माकन, संदीप दीक्षित ने तो खुलकर आम आदमी के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।