क्या नए घर में होली मना सकते हैं

वास्तु के हिसाब से क्या होली हम नए घर में खेल सकते हैं या गृह प्रवेश कर सकते हैं। ऐसा पुराने जमाने से पुराने लोगों से यही सुनते आए हैं कि आप नए घर में जब भी जाएं आपका जो पहला त्यौहार पड़ना चाहिए वह दिवाली पड़ना चाहिए। तो इसलिए कई लोग अपने घर का गृह प्रवेश भी होली के आसपास नहीं करते हैं कि पहला त्यौहार हमारा जो पड़ेगा वो दिवाली पड़े। इस कारण से वह अपने गृह प्रवेश को टालते हैं या शिफ्ट कर भी जाते हैं तो होली नहीं खेलते हैं। तो एक ये प्रश्न क्या हम नए घर में होली खेल सकते हैं?

आठ दिन बच कर रहें इन दिनों में जादू टोना, ऊपरी, नजर का प्रभाव


सबकी अलग-अलग मान्यताएं हैं, अलग-अलग धारणाएं हैं। तो उसी हिसाब से सब लोग पालन करते हैं। लेकिन शास्त्रों को यदि हम देखते हैं, सुनते हैं, पढ़ते हैं, मानते हैं तो उसमें कहीं पे भी ऐसा वर्णन नहीं आता है कि हमारे को होली पे नए घर पे नहीं होना चाहिए या नए घर में हमारे को होली नहीं मनानी चाहिए। फागगुन मास में यदि आपकी होली पड़ती है। फागगुन मास शुभ माना जाता है। लेकिन यह जो आठ दिन होली के पहले के होते हैं उसके अंदर थोड़े से बचाव से और थोड़ा संभल के रहना चाहिए। इन दिनों में जादू टोना, अपने ऊपरी का उतारा, नजर उतारना बहुत सारी चीजें इस समय पे एक्टिव हो जात हैं।

 

सभी त्यौहारों पर Negative Energy एक्टिव हो जाती हैं

दिवाली, दशहरा और होली पर एनर्जी नेगेटिव एनर्जी ज्यादा एक्टिव हो जाती है। लोग अपना उतारा करके चौराहे पे भी रख देते हैं। तो इसमें हमको थोड़ा यह संभल के रखना रहना चाहिए कि हम उसको पार ना करें और जो भी चीज है अपने प्रिकॉशंस लें। अपने घर को सुरक्षा कवच बना के रखें। घर का सुरक्षा कवच आप कैसे बना सकते हैं? आप गोबर के उपले का या आपके जितने भी हमारी हवन सामग्री है उसको आप घर में जलाएं। Google से अपने घर की पूरी प्यूरिफिकेशन करें और होली वाले दिन आप घर के अंदर जो रंगों का प्रयोग करते हैं, लाइट रंगों का प्रयोग करें। होली का दहन यदि आप करते हैं, तो वह आप टुवर्ड्स साउथ करें। नॉर्थ ईस्ट में आप ना करें और होली वाले दिन सबसे पहले आप सुबह उठके अपने भगवान के चरणों में प्रार्थना करते हुए मंगल कामना करते हुए होली का जो गुलाल है उनके चरणों में अर्पण करें। तो माना जाता है कि होली हमारी नव घर में शुभ होती है।

अपने वहम को कैसे दूर कर सकते हैं

फिर भी यदि किसी के मन में ज्यादा वहम होता है कि नहीं भाई हमारे को होली नहीं मनानी है तो आपने सबसे पहले उठ के अपने ईश के चरणों में गुलाल को अर्पित करना है और गुलाल से ही अपने घर के बाहर स्वास्तिक बनाएं। होली आप खेल सकते हैं। अपने घर के अंदर वो शुभ फल लाएगी। हां देखिए जब यदि और पॉजिटिविटी को क्रिएट करने के लिए आप अपने घर में गूगल अगरबत्ती धूप इससे प्यूरिफिकेशन कर सकते हैं। प्लस जो माना जाता है नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए जितनी भी चीजें आप प्रयोग करें वो अच्छी रहेंगी। आपके घर के लिए आपका घर आपके लिए शुभ रहेगा और क्योंकि देखिए कथा हम पुरानी बातें पुराने अपने शास्त्रों के हिसाब से देखते तो उसमें कहीं ऐसा वर्णन नहीं है। सिर्फ हो सकता है यह शुरू से बन गया हो कि नया घर गंदा हो जाएगा। इसीलिए गहरे रंगों से खेलना घर में मना किया जाता है कि आप गहरे रंगों का प्रयोग ना करें और अपने घर को क्लीन रखें। होली के बाद आप अपने घर की सफाई अच्छे से करें और फागगुन का महीना शुभ होने के कारण आप अपने घर मेंहोली खेल सकते हैं और प्लस यदि आपने जब भी अपना गृह प्रवेश किया है आप लक्ष्मी पूजन भी उसके साथ कर लेते हैं तो वह सोने पर सुहागा हो जाता है तो जो एक यदि आपके मन में 1% भी डाउट आता है नवग्रह पूजा के साथ आप मां लक्ष्मी का भी पूजन पंडित जी से कह के अपने घर में करा लें तो देखें आपका घर आपके लिए शुभ फल ही लेने वाला है। आशा करती हूं इस जानकारी इस मिथ को आपको समझ आया होगा कि हम अपने घर में होली मना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *