जमीन खरीदने से पहले देखें वास्तु के हिसाब से ठीक है या नहीं
हमने जो प्लॉट खरीदा है वह हमारे लिए शुभ है या नहीं है, वास्तु के हिसाब से हम जान सकते हैं, बहुत से लोग इसमें रुचि रखते हैं कि वह अपना प्लॉट लेके मकान बनवाएं। अपनी पसंद के हिसाब से बनवाएं। तो प्लॉट को देखिए या तो आप एक तरीका है कि आप किसी वास्तु शास्त्र से विशेषज्ञ से अपने पूरे प्लॉट का प्लॉट भी दिखवाएं और उसका वास्तु भी करवाएं। लेकिन अपने आप भी प्लॉट के बारे में जान सकते हैं कि वो वास्तु के हिसाब से अच्छा रहेगा या नहीं । खरीदने से पहले जाने कि यह प्लॉट आपको खरीदना चाहिए या नहीं खरीदना चाहिए , क्योंकि प्लॉट देखने हमेशा किसी एक्सपर्ट के साथ नहीं जा सकते। हर जगह की जमीन अपने आप ही बोलती है कि वह सकारात्मक है कि नकारात्मक है। उसके कुछ सिम्टम्स भी होते हैं। तो एक तो प्लॉट हमेशा रेक्टेंगल स्क्वायर चारों कोने यदि उसके बराबर है तो वो प्लॉट ही ज्यादा फायदेमंद होता है। किसी भी एक साइड से बड़ा जो पॉजिटिव डायरेक्शंस होती हैं हमारी उनसे बड़े हुए प्लॉट्स तो अच्छे माने जाते हैं। जो नेगेटिव डायरेक्शंस होती हैं उनसे बढ़े हुए प्लॉट अच्छे नहीं माने जाते हैं।
मिट्टी के रंग से पहचाना जाता है कि जमीन ठीक है या नहीं
तो प्लॉट को देख के कैसे पहचाने कि यह प्लॉट हमारे लिए फेवरेबल है या नहीं। जब भी भी हम किसी भी प्लॉट में जाते हैं एक तो बिल्कुल आप रिलैक्स माइंड से जाएं और वहां पे खड़े हो। प्लॉट पे धीरे-धीरे पूरी डायरेक्शंस में जैसे कहते हैं ना आप ईस्ट से चलना शुरू करें। जहां से सूरज उगता है वहां से धीरे-धीरे चलते हुए आप पूरे प्लॉट का चक्कर लगाएंगे और बहुतधीरे-धीरे शांतपन से चलें और देखें कि आपको क्या फीलिंग आ रही है। हम अपने प्लॉट को बहुत तरीके से परख सकते हैं। वो हम परखते हैं मिट्टी के द्वारा। मिट्टी वहां पे मिट्टी का कलर क्या है? मिट्टी का कलर यदि सब जगह एक सा है। जैसे उस जहां पे भी आप प्लॉट ले रहे हैंउस प्रांत की उस एरिया की मिट्टी यदि येलो है तो वो पूरी मिट्टी ही आपको येलो मिलनीचाहिए। यदि वहां की मिट्टी पूरी रेड है तो पूरे प्लॉट में रेड मिट्टी होनी चाहिए। तो इस प्रकार से पूरे प्लॉट की मिट्टी का कलर एक सा होना चाहिए। यदि आपको कहीं डाउट लगता है तो जरा मिट्टी खोद कर देखें, मिट्टी कैसी है और वहां पे मिट्टी आपको पीली की बजाय ब्लैक कलर या किसी और कलर में दिखाई दी। स्पेशली ब्लैक कलर जहां दिखता है वह एरियाअच्छा नहीं माना जाता है। इसका मतलब कि उस प्लॉट की जो मिट्टी है, नीचे की जमीन हैवो बहुत अच्छी नहीं है। अच्छी वाइब्रेशन नहीं है। तो यह एक तरीका हैं जमीन के बारे मे जानने का। फिर यदि खुदा हुआ गड्ढा भरते हैं और मिट्टी अंदर कम जाती है, थोड़ा खाली रहता है तो भी हम उसको अच्छा नहीं मानते।
मिट्टी की खुशबू से पहचाने जमीन मकान बनवाने लायक है या नहीं
हम मिट्टी को सूंध कर भी देख सकते हैं। जैसे बारिश हुई तो कैसी सौंदीसौंदी सी खुशबू आती है। तो आप जब अपने पूरे प्लॉट पे घूम रहे होंगे तो आपको कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ फ्रेगरेंस जरूर दिखाई देगी। यह हमारी छह इंद्रियां जो है वहीहमारे को गाइड करती हैं। तो हम अपने प्लॉट को स्पर्श के द्वारा, स्मेल के द्वारा,टेस्ट के द्वारा आप थोड़ी सी मिट्टी में पानी डाल दें और उसके पानी को जरा सा चख के देखें तो आपको यदि आपको उसके टेस्ट में कड़वाहट लगती है, काफी कड़वाहट लगती है। तो इसका मतलब वो प्लॉट आपके मतलब का नहीं है।
जमीन पर चलते चलते पांव का भारी होना नहीं है शुभ संकेत
कई बार क्या होता है? जब नईं जमीन पर आप चल रहे होते हैं, चलते-चलते आपको ऐसा लगेगा कि आपके पांव बहुत भारी हो गए। आपसे चला ही नहीं जा रहा है। तो इसका मतलब वो जो एनर्जी है आपको नीचे की तरफ खींच रही है। नीचे की तरफ खींच रही है। भारीपन आ रहा है आपको तो ऐसे प्लॉट्स कोभी हम कहते हैं कि आप अवॉइड करें। यह तो मैं खुद आपको ही बता रही हूं कि आप कैसे टेस्ट करें और इसके लिए परख के लिए आपको अपनी सेंसेस पर विश्वास करना और थोड़ी सी भी यदि आप प्रैक्टिस करेंगे तो आप हर जगह के प्लॉट पे मिट्टी को हर जगह के इवन घर के भी एनवायरमेंट को समझ जाते हैं। और यह ईश्वर ने हम सबको बाय बर्थ दिया है। आपने देखा होगा कि आप किसी के घर गए जाके खड़े हुए। आपको कभी तो किसी के घर बहुत अच्छी फीलिंग आती है और कभी लगता है कि भागो , तो वह एक ऊर्जा है जो आपको बता रही है। तो जभी भी आप प्लॉट लें कोशिश करें उसकी ऊर्जा को समझने की कि क्या वो ऊर्जा आपके साथ मेल खा रही है। आपके साथ संपर्क बना रही है। आपको बता रही है। तो यह कुछ छोटी-छोटी सी प्रैक्टिससेस हैं, बिना इंस्ट्रूमेंट्स के भी आप कैसे जान सकते हैं कि यह प्लॉट अच्छा है या नहीं है।कोई भी प्लॉट लेने जा रहे हैं तो आप स्वयं पहले परखें उसको उसके बाद लें, मकान बनने के बाद पता चला कि ऊपर का वास्तु तो सारा है। अच्छे से किया है। लेकिन जो जहां पे वो प्लॉट था उस प्लॉट की ही एनर्जी बिगड़ी हुई जिसके कारण जो रिजल्ट मिलने चाहिए थे यदि हमने ऑफिस के लिया है नेम फेम के लिए लिया है अच्छा चली बिज़नेस वो नहीं आ रहा है तो इसके लिए जमीन अच्छी होनी चाहिए।
