सीएम योगी बंगाल में करेंगे खेला  ममता दीदी कोई दोष ना देना 

पश्चिम बंगाल में पहुंचकर योगी ऐसा क्या जादू कर रहे हैं कि वहां की जनता उनकी दीवानी हो रही है, हाल ये है कि  उनकी सभाओं में सैकेडो़ं लोग  बुलडोजर वाले पोस्टर हाथों में लेकर पहुंचे जिनपर   लिखा था कि योगी जी बुलडोजर लाओ हम तुम्हारे साथ हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि पशिचम बंगाल में योगी की वजह से कोई बड़ा खेला हो सकता है और ममता की सरकार ढह सकती है।  जिस तरह से योगी  ममता सरकार को  कानून-व्यवस्था और हिंदुत्व के मुद्दे पर घेर रहे हैं माना जा रहा कि इसके जरिए योगी बंगाल में भी  दिल्ली और बिहार की तरह चुनाव की बाजी पलट सकते हैं। क्योंकि बंगाल में सीएम योगी की सभाओं में  एक अलग ही रंग और उत्साह दिख रहा है। चर्चाएं जोरों पर हैं कि यदि पश्चिम बंगाल में भगवाकरण होता है तो उसका बहुत हद तक credit  सीएम योगी को ही दिया जाएगा, यह बात  दिल्ली और बिहार  खासकर बिहार के  चुनाव नतीजों में योगी के सफल स्ट्राइक रेट को देखकर जोर पकड़ रही है , आपके बता दें कि हाल ही में हुए बिहार  चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ को का स्ट्राइक रेट 90 फीसदी से भी ज्यादा  रहा था,  योगी ने बिहार में  31 सीटों पर चुनाव प्रचार किया, जिनमें से 27 पर बीजेपी और बाकी चार सीटों पर उनके साथी दल थे और जब रिजल्ट आया तो पता चला कि 28 सीटें एनडीए के खाते में गईं हैं।