अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे उधर मिलाप हो गया BJP -Congress में

अरविंद केजरीवाल की पूरी राजनीती धरना-प्रदर्शन से ही चमकी है पर याद कीजिए जब वो खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे तो घरना -पर्दर्शन करनेवालों के खिलाफ हमेशा ही उनका कड़ा रूख रहा था और केजरीवाल का ये दोहरा चेहरा दिल्ली की जनता ने देखा भी है और अब एक बार फिर AAP मुखिया केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता के साथ विवाद को लेकर राजघाट पर सत्याग्रह शुरू कर दिया है, आम जनता तो इसको लेकर केजरीवाल के दोहरे चरित्र की बात कर ही रही है पर साथ ही लगता है अरविंद केजरीवाल को घेरने में बीजेपी के साथ कांग्रेस भी पीछे नहीं है, जहां कल अजय माकन ने केजरीवाल पर जबरदस्त हमला किया था आज कांग्रेस के एक और दलित लीडर उदित राज ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल ने अपने घर-ऑफिस में भगत सिंह और डॉ. अंबेडकर को छोड़कर कभी गांधी जी की कोई तस्वीर नहीं लगाई और अब फंस गए हैं तो याद आ रहे गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह , यही नहीं केजरीवाल के पुराने साथी और बीजेपी लीड़र कपिल ने अरविंद केजरीवाल के राजघाट जाने पर चुटकी लेते हुए यह तक कह दिया कि बापू जीवित होते तो लाठी लेकर दौड़ा देते, वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली वाले अच्छी तरह से अरविंद केजरीवाल को जान गए हैं कि वो किस तरह के व्यक्ति हैं और उनका कोई भी ड्रामा अब जनता पर असर नहीं डाल सकेगा। बेचारे केजरीवाल उनको पता नहीं था कि राजघाट जाने पर दो बड़े विरोधी बीजेपी और कांग्रेस का ऐसा मिलाप होगा और दोनों ही उनके खिलाफ खड़े हो जाएंगे।

क्या BJP नेताओं को AC कार की जरूरत नहीं रही

 

एक समय था जब माना जाता था कि प्याज के आसमान छूते रेट ने दिल्ली में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार गिरा कर रख दी और आज वही प्याज दो विरोधी नेताओं के बीच जुबानी जंग का कारण बन गया , दरअसल एक सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जेब से प्याज निकालकर दिखाई, और कहा कि यह 51 डिग्री गर्मी में भी बचाती है, सिधिंया ने कहा कि मैं अपनी कार का एसी नहीं चलाता हूं कोई पूछता है तो कहता हूं चंबल की चमड़ी है, लू से बचने का सीक्रेट है, जेब में प्याज लेकर चलें, बस फिर क्या था उनके विरोधी दिग्विजय सिंह ने इस बात को तुरंत लपक लिया और एक्स पर लिखा कि भाजपा नेताओं से एसी कारें छीनकर प्याज देना चाहिए , यही नहीं उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कि इतने बड़े राजघराने में जन्म लेने के बावजूद सिंधिया जिस सादगी और घरेलू नुस्खे का परिचय दे रहे हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। वैसे केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है और लोग नेता की सादगी की भी तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *