BY RUBY KUMARI 

Volcano तबाही भी पर पर्यावरण के लिए जरूरी भी

हम से हर कोई ज्वालामुखी यानी जमीन से गर्म लावे का निकलना , इसके बारे में जानता ही होगा, माना यही जाता है कि ज्वालामुखी कुदरत की बेहिसाब ताकत का प्रतीक है जिसके आगे इंसान बेबस है। पर कम ही लोग से जानते होंगे कि फटने के बाद अपने आस-पास हर तरफ तबाही मचाने वाला ज्वालामुखी हमारे जीवन के लिए , पर्यवरण के लिए कितना जरूरी है।

 

यदि ये ना फटे तो बहुत सी जगह खेती ही ना हो पाए

ये पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है , ज्वालामुखी पृथ्वी के अंदर जमा जबरदस्त गर्मी को ना केवल निकालता है बलिक मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करता है। यानी ज्वालामुखी से निकलने वाली मिट्टी उपजाउ होती है और अगर ज्वालामुखी ना फटे तो आप समझ जाइए कि विश्व के बहुत से भागों में ना तो उपजाउ मिट्टी हो पाएगी और ना ही खेती हो पाएगी। ज्वालामुखी भू-तापीय ऊर्जा का स्रोत बनते हैं, और जलवायु को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं।

फटने से पहले देते हैं संगीतमय सिंगनल

वैसे ज्वालामुखी से जु़ड़ी और भी बहुत दिलचस्प बाते हैं, 18 वीं सदी तक वैज्ञानिकों को पता नहीं था कि कोई ज्वालामुखी कब फटेगा, हालांकि इसकी सटीक भविष्यवाणी आज भी मुश्किल है और इस इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं पर इक्वाडोर के वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी घटना के आधार पर ज्वालामुखी के फटने की भविष्यवाणी करने की कोशिश की है। यह घटना है वोल्केनिक म्यूजिक, मतलब ज्वालामुखी के फटने में भी एक संगीत छिपा है जिसे वोल्केनिक म्यूजिक कहते हैं। इस संगीत से ज्वालामुखी के फटने की भविष्यवाणी की जा सकती है। वोल्केनिक म्यूजिक वास्तव में ज्वालामुखी से निकलने वाले एक विशिष्ट आवाज को कहा गया है। अमेरिका के Idaho में स्थित Boise State University के वैज्ञानिकों ने इक्वाडोरियन ज्वालामुखी Cotopaxi का अगस्त 2015 में अध्ययन किया। यह अध्ययन एक के बाद एक कई विस्फोटों के बाद किया गया। उन्होंने पाया कि ऑर्गन पाइप से उत्पन्न आवाज से मिलती-जुलती एक ध्वनि उस ज्वालामुखी से निकल रही है। आपको बता दें कि Cotopaxi , Quito शहर से पचास किलोमीटर दूर स्थित विश्व के सबसे उंचे ज्वालामुखियों में से एक है।

 

Nature में होंने वाली हर Activity का पर्यावरण संतुलन को बनाने रोल

ज्यावामुखी डराता जरूर है पर नेचर में होंने वाली हर activity का पर्यावरण संतुलन को बनाने में कोई ना कोई रोल जरूर है और तभी ये activity घट भी रही हैं तो इनसे डरने की बजाय इनके बारे में जानने समझने की ज्यादा जरूरत है

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *