सम्राट चौधरी करने चले नीतिश की नक्ल, पर कहते हैं ना नक्ल के लिए भी
बिहार की राजनीती में आजकल कुछ दिलचस्प ही देखने -सुनने को मिल रहा है और कुछ नेताओं ने इस स्पॉट विजिट कॉम्पिटिशन का नाम दे दिया है, जो आजकल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री के बीच चल रहा है, अब जैसे की राजनीति के जानकारों को पता है कि राज्य में चल रहे प्रशासनिक कार्यों और जमीनी हकीकत को जानने-समझने के लिए नीतीश कुमार हमेशा ही अचानक जनता के बीच पहुंच कर निरीक्षण करते हैं और उन्हें इसका मास्टर’ माना जाता रहा है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार का ये बिहार में देखने को मिल रहा है और बस अब लगता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश के इस specialization की कापी करनी शुरू कर दी है और वो वो भी आजकल काम का जायजा लेने अचानक ही जनता के बीच पहुंचने लगे हैं हाल ही में उन्होंने अचानक पटना साइंस कॉलेज का दौरा किया और पटना मेट्रो रेल परियोजना की भी गहराई से समीक्षा की। दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने भी 27 जून को अपनी चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना ‘बापू टावर’ का दौरा किया, अब सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर चलते हुए पब्लिक से कनेक्ट होने की कोशिश तो कर रहे हैं पर कहीं ना कहीं जनता उनके इस स्टाइल से खुश नहीं दिख रही, कारण साफ है, नीतीश कुमार जब भी किसी स्थल का निरीक्षण करने हैं, तो उनका कार्यक्रम बेहद simple होता है, आम जनता को ट्रैफिक से जुड़ी बहुत कम समस्या आती है पर सम्राट चौधरी के साथ सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकॉल का लंबा काफिला चलता है और बहुत बार आम जनता को आधे से एक घंटे तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है, अब ये बात सम्राट चौधरी जितनी जल्दी समझ जाए कि जनता का दिल जीतने के लिए अगर नीतीश की शैली अपनाई है तो उसकी प्रैक्टिस भी नीतीश कुमार के अंदाज में करें तभी जनता आपसे खुश रहेगी।
