जावेद अख्तर की PM मोदी जी को एक चिठ्ठी
गीतकार जावेद की मोदी को लिखी चिट्ठी अचानक चर्चा का विषय बन गई है, दरअसळ उनकी पत्नी कलाकार शबाना आजमी सोमवार को काकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में शामिल हुईं और वहां मौजूद मीडिया को उन्होंने बताया कि जावेद साहब ने pm मोदी को खत लिखकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू करने की अपील की थी। शबाना आजमी ने बताया कि पत्र मोदी जी के पास पहुंच गया इसका हमें पता चल गया और कहा गया कि 2 दिन मैं आपका जवाब मिलेगा लेकिन जब 3- 4 दिन में भी जवाब नहीं आया तो वो कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च में शामिल हुई हैं और वो भी नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सपोर्ट कर रही हैं। लेकिन इस दैरान शबाना आजमी ने यह भी कहा कि वो शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जावेद अख्तर ने एक पूर्व राज्यसभा सदस्य होने के नाते मोदी जी को पत्र लिखकर यही कहा है कि सरकार कम से कम उनकी बात तो सुने।
यूपी में कौन बढ़ा रहा योगी आदित्यनाथ की टेंशन?

यूपी में 2027 के चुनाव योगी जी के लिए जितना इतना आसान नहीं रहने वाला है एक तरफ तो राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उनके पीछे लग चुका है और दूसरा nda के साथी दल भी यूपी में चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुके हैं जो कहीं ना कहीं योगी की सिरदर्दी तो बनेगे ही। जी हां पता चला है कि बिहार के उनके दो प्रमुख साथी JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ चिराग पासवान यूपी की सभी 403 सीटों पर लड़ने का एलान कर रहे हैं और दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने भी यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अब चर्चाएं यही चल रही हैं कि क्या ये दोनों मिलकर योगी आदित्यनाथ की जीत की राह में रोड़ा अटका सकते हैं या फिर योगी की जीत का रथ कोई नहीं रोक सकता है। वैसे देखा जा रहा है कि चिराग पासवान लगातार अपनी पार्टी का विस्तार कर रहे हैं ,बिहार से बाहर उन्होंने पंजाब चुनाव के प्रचार की शुरुआत स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर करने का फैसला किया है और उत्तराखंड इकाई ने भी उन्हें चुनाव लड़ने का भी प्रस्ताव भेजा है, यूपी में वो लड़ने के लिए तैयार हैं। झारखंड और नागालैंड तक भी इनकी पार्टी पहुंच चुकी है,
