कौन उठाना चाह रहा पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी का फायदा
बिहार में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इस बार उनका परिवार सरकार पर निशाना नहीं साध रहा बल्कि उसने बिहार के चर्चित नेता और जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जी हां भरत भुषण की मां आशा देवी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो आरोप लगा रही हैं कि प्रशांत किशोर ने उन्हें 15 दिनों के अंदर न्याय दिलाने का भरोसा दिया लेकिन बाद में बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के पक्ष में प्रचार करने की बात करने। लगे।वीडियो में मौजद दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी यह भी पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या यह बात प्रशांत किशोर ने कही थी तो उसका जवाब भरत तिवारी की भाभी सुमन देवी जवाब देती हुई कह रही हैं कि हां वो प्रशांत किशोर ही थे, आपको बता दें कि बांकीपुर सीट BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के सीट छोड़ने से खाली हुई है और इस सीट को जीतने के लिए जनसुराज पार्टी के साथ RJD भी पूरा दम लगा रही है और पांच चुनाव से इस सीट पर काबिज BJP भी इस सीट को किसी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है और यही कारण है कि इस एक सीट को लेकर काफी राजनीती चल रही है, वैसे इस बीच जन सुराज ने इन भरत भूषण तिवारी के परिवार के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।
काकरोच पार्टी क्या अगला निशाना केजरीवाल और राहुल गांधी

नीट पेपर लीक मामले में दर्जनों अधिकारियों की गिरफ्तारी, खुद शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे से काकरोच जनता पार्टी में काफी जोश है और छन छन कर यही खबरें आ रही हैं कि अब पार्टी हाल ही में पंजाब और कर्नाटक में हुए पेपर लीक मामले को लेकर अपना नया आंदोलन शुरू करने की तैयारी में है , वैसे इस मामले को लेकर जहां एक तरफ अब बीजेपी को भी एक मौका मिल गया है विपक्ष पर हमला करने का , वहीं विपक्ष यानी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी बैक फुट पर खड़ी नजर आ रही है क्योंकि जहां पंजाब में आम आदमी की वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, और धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे के बाद इन दोनों राज्यों में भी zen z बिना इस्तीफे के मानने वाली नहीं है, अब देखना यही है कि विपक्ष के नेता इस स्थिति को कैसे डील करते हैं, वैसे पंजाब में पेपर लीक व परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों पर मुख्यमंत्री भगवत मान खुले आम पर्दा डाल रहे हैं और बताया जा रहा है कि पेपर लीक से पहले ही उसे पकड़ लिया गया, वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने जल्दबाजी में बयान दे डाला कि जिलों के उपायुक्तों को राज्य की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने की किसी भी घटना के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस बीच दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब में एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल मौन धारण किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं अभिजीत दीपके ने भी कह दिया कि पंजाब के कथित पेपर लीक मामले पर संगठन जल्द अपनी रणनीति सामने रखेगा।
