क्या सीटों पर सहमति बन जाएगी अकाली दल के साथ 

जिन पांच प्रदेशों में विधानसभा के चुनाव होने हैं फरवरी मार्च में उनमें पंजाब एक प्रमुख प्रदेश है। पंजाब में चुनाव होने हैं और पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ना केवल सरकार में रह चुके हैं बल्कि लंबे समय तक अलायंस में। लेकिन कृषि आंदोलन के समय शिरोमणि अकाली दल भारतीय जनता पार्टी से अपना अलायंस तोड़ लिया। केंद्र सरकार में मंत्री  हरसिमरत कौर बादल उन्होंने उससे मंत्री पद से त्यागपत्र दिया। बाहर हो गई। लेकिन अब एक बार फिर पंजाब में अलायंस की बात चल रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस बार अलायंस से पहले बहुत फूंक-फूंक करके कदम रखना चाह रही है और उसके पीछे कई कारण हैं। पहली बात तो यह कि अलायंस में जाने से पहले बहुत सारी ऐसी चीजें डिस्कस करना चाहती है भारतीय जनता पार्टी जिससे फ्यूचर एंबरेसमेंट ना हो। बहुत सारे आईडियोलॉजिकल प्रश्न है, बहुत सारे गवर्नेंस के प्रश्न हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी अब शिरोमणि अकाली दल के साथ जूनियर पार्टनर के तौर पर काम नहीं करेगी। यह तय है। कुल मिलाकर के  पंजाब में 117 विधानसभा की सीटें हैं। 13 लोकसभा की सीटें हैं। तो 117 में पहले भारतीय जनता पार्टी 23 लड़ती थी। बाकी पर शिरोमणि अकाली दल लड़ते हैं। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी 23 सीट पर नहीं चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। अब आधे की बात हो रही है तो आधा तो 60 सीट होती है। तो शायद 60 पर शिरोमण अकाली दल ना सहमत हो और भारतीय जनता पार्टी इतना सख्त रवैया भी नहीं रखना चाह रही है जहां अलायंस आगे ही ना बढ़ पाए। लेकिन फिर अगर 60 पर सहमति नहीं बन रही है तो कहां सहमति बन सकती है? 23 पर भी सहमति नहीं बनेगी। 23 भारतीय जनता पार्टी नहीं मानेगी। तो इन परिस्थिति में जो बातें निकल कर के आ रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी 45 से 50 पर कहीं भी सहमत बन सकती है। लेकिन उसमें एक और बात है कि वो 35 से नीचे किसी कीमत पर नहीं जाएगी। मतलब कम से कम  12 से 15 सीटों का इजाफा तो उसको चाहिए ही चाहिए। तो यह एक स्थिति है और लगातार बातें चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के जो लोकल नेता हैं वो लगातार संपर्क में हैं। बातचीत हो रहे हैं और यह जो इंटीग्रिटीज हैं ये डिस्कस कर रही हैं। तो इसके बाद लेकिन जैसा मैंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार अलायंस से पहले बहुत फूंक-फूंक करके कदम रख रही है जिससे कोई ऐसी स्थिति ना पैदा हो जहां पर उनको टारगेट किया जा सके और चूंकि पंजाब बहुत संवेदनशील प्रदेश है वहां पर जो नशा मुक्ति को लेकर के अमित शाह ने अपनी बयानबाजी दे दी गई है तो ये दे दी है इसलिए ये सब और महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

UP ——क्या प्रियंका गांधी गठबंधन को अंजाम दे पाएंगी 

उत्तर प्रदेश अलायंस की बात समाजवादी पार्टी और और कांग्रेस के अलायंस पर चर्चा  हो रही है इस बार कांग्रेस में अलायंस के निगोशिएशन की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी वाड्रा को दे दी गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा नेगोशिएट करेंगी और यह सबको मालूम है कि समाजवादी पार्टी के बहुत सारे नेताओं से उनके बेहतर संबंध हैं और नेगोशिएशन में ये सारी चीजें मैटर कर सकती हैं। पहले राउंड की चर्चा हुई और उसके पहले कांग्रेस ने 181 सीटों का की बात कही थी कि वो 181 सीट उनको चाहिए 403 में से लेकिन उन 181 सीटों पर समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर नहीं तैयार थी। लेकिन कल जो चर्चा हुई हालांकि कल वाली चर्चा में जो प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं हुई जिनको निगोशिएशन की जिम्मेदारी दी गई थी तो वो इसलिए शामिल नहीं हुई कि वो चाहते हैं कि जो इनिशियल डिस्कशंस हैं वो निपट जाए तो जो फाइनल राउंड के डिस्कशंस हैं उसमें प्रियंका गांधी जाएं तो जो एक फाइनल फिगर निकल कर के सामने आए उस पर बात की जाए। अब यह पूरा का पूरा जो मसला है यह वही उसी दिशा में जाता हुआ दिख रहा है और अभी जो चर्चा हुई है उस चर्चा में कांग्रेस को 181 से घट के 131 पर आ गई है। कांग्रेस अब 131 पर उसकी सहमति बन गई है। लेकिन जो दूसरी तरफ़ से खबरें आ रही हैं, उन ख़बरों के हिसाब से समाजवादी पार्टी का पहला ऑफर कांग्रेस के लिए 25 सीटों का है। वह दो सीटों पर अह अभी वह अह विधानसभा में उसकी दो सीटें हैं। तो, अह उस आधार पर उनको 25 ऑफर किया गया है। अब ना तो समाजवादी पार्टी 131 मानेगी, ना कांग्रेस 25 मानेगी। इसलिए कि वो पहले शुरू में कह चुकी है कि वो 403 की तैयारियां कर रहे हैं। तो ये अगर 403 पर कांग्रेस भी लड़ती है, 403 पर समाजवादी पार्टी लड़ती है तो ये डिजास्टर होगा दोनों के लिए समाजवादी पार्टी के लिए भी और कांग्रेस के लिए। तो वो कहीं ना कहीं कोई ना कोई मीटिंग पॉइंट पर जरूर पहुंचेंगे। और जब प्रियंका गांधी वाड्रा इसमें शामिल है तो मीटिंग पॉइंट किसी न किसी तरह से  पहुंचना ही पड़ेगा। इसलिए कि यह भी तो दिखाना पड़ेगा कि इस प्रियंका ने निगोशिएट किया और नेगोशिएशन को बहुत बेहतर ढंग से नेगोशिएट किया और उसके परिणाम यह है कि इतनी इतनी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के लोग यह भी कह रहे हैं कि जो अलायंस है वो 403 पर लड़ेगा। किसको कितनी सीट मिलेगी यह बाद में देखते हैं क्या होगा। लेकिन अभी स्थिति यही है कि 25 और 130 पर डेडलॉक है और अभी और कई राउंड की मीटिंग होनी है। उसके बाद यह निश्चित हो पाएगा कि किसको कितनी सीट मिलेगी।

Rajasthan —जीत से उत्साहित अशोक गहलोत फिर  CM रेस में 

राजस्थान में जैसे ही जो ग्रामीण लोकल बॉडी के चुनाव हुए और उन चुनाव में कांग्रेस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। अ जिसको कहते हैं कि उम्मीद से बेहतर कांग्रेस का प्रदर्शन रहा है। उसमें कई सारे कारण बताए जा रहे हैं। उस पर चर्चा करने से पहले यह बता दें कि उस जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अह अशोक गहलोत ने एक बार फिर पार्टी हाईकमांड से यह कहा है कि अगर पाई पार्टी हाईकमांड चाहता है तो वह चौथी बार मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार है। मतलब यह कि मुख्यमंत्री पद के की दौड़ में जो उस रिंग में उन्होंने अपना हेड डाल दिया है। वह इस बात के लिए तैयार हैं। अब अह हमेशा यह इस बात से चर्चा होती रही है कि राजस्थान का कांग्रेस बहुत डिवाइडेड है और वहां पर जो अशोक गहलोत हैं और अशोक गहलोत के साथ-साथ सचिन पायलट है उनकी आपसी लड़ाई के कारण कांग्रेस हारती रही है। लेकिन उससे अलग बात है। इन सब हार के बावजूद वहां पर अब भारतीय जनता पार्टी में भी वैसी ही स्थिति है और उसके जो इस हार के पीछे के कारण है पहला ये कि जो लीडरशिप है भजन लाल शर्मा का वो लीडरशिप बहुत जिसको बोलते हैं कि बहुत ऐसा करिश्मैटिक या कुछ इस तरह से नहीं निकल कर के आ रही जो चुनावी सफलता के लिए या चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। सांगानेर पूरी तरह से साफ हो गया है जो मुख्यमंत्री का अपना चुनाव क्षेत्र है। हालांकि इसमें एक और महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण बात मान लीजिए कि भजन लाल शर्मा की अपनी खुद की इतनी हैसियत नहीं थी कि वो अपने अकेले दम पर चुनाव अपना जीत पाते अगर पार्टी का समर्थन उनको नहीं होता। एक बात। अब इसके अलावा जो दूसरी महत्वपूर्ण बात है कि आपस की लड़ाई चुनाव टिकटों के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी लोकल नेताओं को दे दी गई थी और उनको यह बोल दिया गया था कि आप अपने हिसाब से डिसाइड करो किसको क्या दिया जाना है। ये हो गई दूसरी बात। तीसरी बात यह है कि जो अपर कास्ट की नाराजगी है वो भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ी। अब ये इस बात को लेकर के भारतीय जनता पार्टी को अपर कास्ट की नाराजगी भारी पड़ी है तो यह दिख रहा है और इसका डर भी उनको दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में यह मुश्किल हो सकता है भारतीय जनता पार्टी के लिए इसलिए उस पर लगातार मंथन कर रहे हैं। और इसके अलावा जो भी बड़े नेता थे चाहे वो उप मुख्यमंत्री हो जो ट्राइबल लीडर उप मुख्यमंत्री हैं वो चाहे राठौर साहब हो हर्ष राज्यवर्धन सिंह राठौर उनका चुनाव क्षेत्र हो सब जगह भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से पिटी है और यह बात भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंता और इसी ने अशोक गहलोत को ताकत दी है कि वो फिर अपना मुख्यमंत्री पद की दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

अब गोवा में धमाल करने की तेयारी CJP  की 

कॉकरोच जनता पार्टी जो लगातार सामाजिक विषयों को लेकर के प्रदर्शन करती रही है। चाहे शिक्षा की बात हो या और कोई मसला रहा हो प्रशासन की बात। अब वो लैंड रिफॉर्म को या लैंड के मामले को लेकर के वो गोवा में सक्रिय हो गई है और उसने बोला है कि वो वहां चुनाव तो नहीं लड़ेगी लेकिन वो भारतीय जनता पार्टी को वहां एक्सपोज करेगी और भारतीय जनता पार्टी का खेल बिगाड़ेगी। तो यह अब इसमें इसके दो पक्ष हैं। पहला यह कि जब कोई  राजनीतिक दल या कोई संस्था इस तरह के उस पर काम करती है तो उसके लिए ये एक मुश्किल वाली स्थिति होती है कि वो उसको लोग स्वीकार करेंगे कि नहीं स्वीकार करेंगे। एक बात हो गई। दूसरी बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी वहां लंबे समय से सरकार में है और कॉकरोच जनता पार्टी उसके एक जो आर्टिकल 39 ए जो लैंड को लेकर के है जिसको भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में पास किया था जिसमें जो लैंड यूज़ जो है उसमें बदलाव की बात कही। कहिए। यह जो है गोवा नगर एवं ग्रामीण नियोजन अधिनियम 1974 इसमें जो है 2024 में संशोधन करके धारा तीन 39 ए जोड़ा गया था। इसके तहत जो है बोर्ड की मंजूरी मिलने पर किसी भी जमीन का जोन बदला जा सकता है जिसके लिए आम लोगों से आपत्तियां मांगी जाती हैं। लेकिन आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल 30 महीने 30 दिन का वक्त मिलता है। इसको इसको लेकर के वहां पर थोड़ा सा रिसेंटमेंट है और इस तरह के मसले कॉकरोच जनता पार्टी उठा उठाती रहती है। लेकिन अह कॉकरोच जनता पार्टी के जो बयान होते हैं, वह अह लोगों को अह ठीक नहीं लगते हैं। लोगों की उसकी नाराज पर नाराजगी होती है। अब जैसे आशुतोष रांका का बयान आया है। आशुतो आशुतोष रांका पर पाकिस्तान के आईएसआई से फंड लेने के आरोप है। वो मामला इन्वेस्टिगेशन में है। अह उनका बयान ये है कि 75 साल का कोई व्यक्ति देश का भविष्य नहीं हो सकता है। इसके क्या मायने हैं? क्यों नहीं हो सकता है 75 साल का व्यक्ति देश का भविष्य? कोई व्यक्ति और वह जिसको जनता का मैंडेट हासिल हो तो बात इससे नहीं है। बात यह है कि विषय को उठाया जाना चाहिए और अगर आपकी यही विचारधारा है। अगर आपका यही आईडियोलॉजी है कि आपको बीजेपी को हराना है। आप हराइए। डेमोक्रेसी में सबका अधिकार है। लेकिन कौन नेता होगा, कौन नहीं होगा, यह आप नहीं डिसाइड करेंगे। सीजेपी नहीं डिसाइड करेगी। यह देश की जनता डिसाइड करेगी।