BIHAR—क्या शराबबंदी खत्म कर सकेंगे सम्राट चौधरी

बिहार में जैसे ही बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि क्या अब बिहार में दारू यानी शराब की बिक्री फिर से शुरू हो जाएगी, जी हां JDU के चर्चित बाहुबली नेता और विधायक नेता अनंत सिंह ने एक तरफ खुले दिल से सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का स्वागत किया पर साथ ही यह डिमांड भी रख दी कि अब बिहार में शराब की बिक्री खुल जानी चाहिए, उन्होंने इशारों में यह भी संकेत दिया कि शराब बंदी होने के कारण लोग दूसरा नशा या ड्रग्स लेने लगे हैं जो बहुत ही हानिकारक साबित हो रहे हैं।
आपको बता दें कि बिहार में नीतीश सरकार की ओर से शराबबंदी फैसले पर लगातार बिहार की जनता दो गुटों में बंटी रहती है, एक तरफ ज्यादातर महिलाएं हैं जो इस फैसले को लेकर काफी खुश हैं पर दूसरी तरफ वह वर्ग है जो शराबबंदी होने के बाद बिहार में अवैध शराब के बढ़ते धंधे और जहरीली शराब के कारण बढ़ती मौतों पर लगातार नितीश को घेरता रहता है, अब सम्राट चौधरी के समझ बड़ी चुनौती रहेगी कि वो किस तरह शराब के मुद्दे पर इन दोनों पक्षों के बीच तालमेल बिठाने का काम करता है, और राज्य में बढ़ते नशे और अवैध शराब के धंधे पर काबू पाते हैं

बिहार में अचानक चाणक्य की क्यों होने लगी चर्चा

सम्राट चाहे कोई भी फैसला लें , शराब की बिक्री खोलें, या कुछ शर्तों के साथ खोलें या शराबबंदी लागू रहने दे , यह बात तो बिल्कुल साफ है कि सम्राट चौधरी को बहुत ही मजबूत मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है और बिहार के हित में जो भी कड़े फैसले लेने होंगे वो खुलकर लेंगे क्योंकि ना तो उनपर JDU का कोई दबाव रहेगा और दूसरी तरफ बीजेपी आलाकमान का पूरा सपोर्ट उनके साथ है, और इस बात का खुलासा उसी समय हो गया था जब बीजेपी चाणक्य अमित शाह ने छह महीने पहले सम्राट चौधरी की एक रैली में कहा था कि वो अब बड़ा आदमी’ बनने वाले हैं और उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताइए अमित शाह ने यह भी कह दिया कि मोदी जी सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे। जैसे ही सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हुई , अमित शाह का ये बयान भी काफी चर्चा में आ गया है और बिहार की जनता भी समझ गई है कि उनका मुखयमंत्री बीजेपी आलाकमान के पूरे आशीर्वाद के साथ गद्दी पर बैठा है और जो करना चाहेगा वही होगा। अब देखना यही है कि सम्राट चौधरी आने वाले समय में किस तरह से बिहार का हुलिया बदलने में कामयाब होते हैं क्योंकि नीतीश सरकार में जब सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया था बिहार में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसनी शुरू हो गई थी, और अब जब बिहार में JDU से BJP के पास 20 साल बाद बदला पावर सेंटर आया है और सम्राट पूरी तरह से बिहार के सम्राट बन चुके हैं तो जाहिर तो बिहार का पूरी तरह से विकास उनकी प्राथमिकता होनी ही चाहिए।

AAP नेता राघव च़ढ्ढा पार्टी से विवाद कौन कर रहा खेला

 

साफ लगने लगा है कि आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा की जल्दी ही या तो आम आदमी पार्टी से विदाई होने वाली है या ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं कि वो खुद मजबूर होकर पार्टी छोड़ दें। जी हां पता चला है कि आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच चल रहा विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, अभी कुछ समय पहले ही केजरीवाल जी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया दिया था और अब पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली है। पता चला है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी है। राधव चड्ढा को यह सुरक्षा पंजाब के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद होने के कारण मिली हुई थी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद सौंपा है। इस फैसले के बाद राघव चड्ढा ने तंज कसा था कि उन्हें खामोश करने की कोशिश की गई है, लेकिन वो हार मानने वालों में नहीं हैं। और इसके बाद पार्टी के आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनपर खुलकर अटैक करना शुरू कर दिया, सौरभ भारद्वाज, आतिशी और खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राधव चड्ढा पार्टी लाइन से हट गए हैं। और अब सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि केंद्र सरकार राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा देने की तैयारी में है। आखिर केंद्र सरकार चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *