Modi जी का ये वीडियो इतना वायरल, क्या रेवंता रेड्डी के लिए छुपा कोई संकेत
हाल -फिलहाल में प्रधानमंत्री pm मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच एक मंच पर हुई बातों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रेवत रेडी मोदी जी को कह रहे हैं कि जैसे मनमोहन सिंह ने आपको गुजरात का विकास करने में मदद की वैसे आप मेरी करेंगे, इसपर मोदी जी ने जवाब दिया कि अगर वो करूंगा तो आपको केंद्र से मिलने वाली सहायता आधी रह जाएगी, इसलिए मुझसे ही जुड़ें रहिए और विकास कीजिए, बस इसके बाद चर्चाओं का बाजार जबरदस्त गर्म है कि क्या रेवंत रेड्डी अगले शुभेंदु अधिकारी बनने वाले हैं, जी हां मतलब साफ है कि रेंवता रेड्डी भी बीजेपी में शामिल हो सकते , हैं, इन चर्चाओं को और हवा दे दी निजामाबाद के भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने , जिन्होंने दावा किया है कि रेवंत रेड्डी राजनीतिक पाला बदल सकते हैं, वैसे उन्होंने इसके पीछे वजह भी दी कि कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री चुनकर गलती की है, क्योंकि उसके बदले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे पार्टी में काफी अंसतोष है और इसी कारण अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तेलंगाना में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा और रेवंता रेड्डी को जाना होगा.
Bihar -तेजस्वी मिल नहीं रहा संभलने का समय और मिल रहे झटके पर झटके

कभी तेजस्वी यादव की पसंदीदा और rjd का फेमस फेस रही रितु जायसवाल जल्दी ही rjd के साथ तेजस्वी को भी झटका देने की तैयारी कर रही हैं, चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आरजेडी की पूर्व विधायक और पार्टी में महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी रितु जायसवाल किसी भी समय बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं, और यदि वो bjp में शामिल हो जाती हैं तो rjd के साथ तेजस्वी को भी बड़ा झटका लगेगा क्योंकि वो पूरी उम्मीद लगाकर बैठे थे कि रितु ने बगावत भी की है तो वापस rjd ही आएगी, आपको बता दें कि रितु को साल 2025 में विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला था तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और rjd ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।इससे पहले रितु 2024 में लोकसभा का चुनाव rjd के टिकट पर लड़ी थी, पर हार गई थी, बाद में जब उन्हें विधायक का चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला तो उन्होंने rjd छोड़ दी, वैसे रितु का bjp में जाना rjd के लिए इसलिए भी नुकसानदायक माना जाएगा क्योंकि उनके साथ उनका पूरा वोट बैंक बीजेपी चला जाएगा, बिहार में रितु का काफी नाम है और राजनीति में आने से पहले रितु जायसवाल सामाजिक कार्यों की वजह से काफी चर्चा में थीं। रितु जायसवाल सीतामढ़ी जिले में सिंहवाहिनी ग्राम पंचायत की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मुखिया रह चुकी हैं। उन्होंने गांव के विकास में कईं काम किए सड़क, शिक्षा, सफाई, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण को लेकर महिलाएं तो क्या पुरूष भी उन्हें पसंद करते हैं। यही वजह रही कि उन्हें ‘मुखिया दीदी’ के नाम से भी जाना जाता है और सम्मान भी मिलता है।
Bihar —भगवत मान यहां पहुंचे और किए एक तीर से दो शिकार
![]()
जब से बीजेपी ने पशिचम बंगाल और आसाम में जबरदस्त जीत हासिल की है किसी और की नींद ना उड़ी हो पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और केजरीवाल की रातों की नींद गायब हो चुकी है, कारण साफ है बीजेपी का चर्चित slogan, अब पंजाब की बारी से आप नेता बहुत दुखी और परेशान भी हैं और शायद यही कारण है कि हाल ही में भगवत मान जब अपने परिवार सहित पटना साहिब में साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद एक पल भी नहीं रूके और मौका देखते ही बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगा दी , उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों को तोड़ कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। मान ने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति के पास भी शिकायत दर्ज कराई है। वैसे भगवत मान का परेशान होना बहुत जायज भी है जिस तरह से आप के कई सांसद बीजेपी चले गए और विधायकों के टूटने की खबरे लगातार आ रही हैं ऐसे में मान को हर घड़ी यही डर सता रहा है कि कब उनके हाथ से पंजाब की गद्दी खिसक जाए, ऐसे में मान कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे जहां बीजेपी को ना कोसे , पटना में उन्होंने अपना फोकस ना केवल धार्मिक मुद्दों पर रखा पर साथ ही मौका मिलते ही राजनीतिक मुद्दों पर भी बयानबाजी कर दी। वैसे भगवंत मान का यह बयान बिहार के साथ साथ देश में भी चर्चा बन रहा है।
