Congress leader Rahul Gandhi | PTI

अचानक Rahul Gpandhi क्यों मेहरबान सांसद पप्पू यादव पर 

संसद परिसर में आज एक नया ड्रामा देखने को मिला, लगता है अब जनता भी इन ड्रामों की useto हो जाएगी, क्योंकि कभी वो राहुल का परिसर की सीढियों पर बैठकर ड्रामा देखती है, कभी tmc सांसद कल्याण बनर्जी का अपने पूरे शरीर में पोस्टर लगाकर घूमने का, कभी काले कपड़ें पहले हंगामा करते नेता उसे दिखते हैं और अब इन सब के बीच बिहार सांसद में  पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तो गजब कर दिया वो भगवा कपड़े पहने हुए संसद परिसर में बैठ गए और यही नहीं उनकी इस अजीबोगरीब हरकत को बढ़ावा देने खुद राहुल गांधी उन्हें दान देने पहुंच गए, ये वही राहुल हैं जिन्होंने अपने बिहार दौरे के दौरान पप्पू यादव को अपने पास भी फटकने नहीं दिया और उनकी गाड़ी तक से पप्पू यादव के उतरावा दिया गया, लेकिन आज अचानक राहुल का पप्पू यादव पर इतना प्रेम उमड़ा कि उन्होंने साधु के वेश में संसद परिसर में जाकर बैठे  पप्पू यादव और उनके साथ बैठी  महिला सांसद से बातचीत की और  उन्हें दान के लिए कुछ पैसे भी दिए। कहते हैं कि राजनीती में मतलब पर सब दोस्त बन जाते हैं तो आज राहुल और पप्पू एक हैं क्योंकि दोनों का मकसद संसद में हंगामा करना है, वैसे आपको बता दें कि  पप्पू यादव ने अपने पास  दान पेटी भी रखी हुई थी जिसपर  पेटी पर लिखा था चंदा चोर, गद्दी छोड़, उनसे मिलने कईं और नेता भी पहुंचे , जहां बीजेपी इसे सनातन धर्म का मजाक बनाकर मुद्दा बना रही है , वहीं बेचारी आम जनता हैरान और परेशान है कि जिस  संसद को चलाने का एक दिन का खर्चा करोड़ों में जाता है और उनकी मेहनत की कमाई से यह  संसद चलती है,  उसी संसद में उनके प्रतिनिधि लड़ने, बहस करने, वाकआउट करने के अलावा, ड्रामा करने के अलावा  कुछ नहीं कर रहे। वहीं संसदीय मंत्री किरण रिजूज ने  भी  सांसद पप्पू यादव के विरोध-प्रदर्शन के तरीके पर  कहा कि संसद वेशभूषा बदलकर प्रदर्शन करने का मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसदों को अपनी गरिमा और गंभीरता बनाए रखनी चाहिए।